राजनेताओं को नहीं भा रही बुआ-बबुआ की जोड़ी, कई ने थामा बीजेपी का दामन

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : लोकसभा चुनावों के लिए यूपी में बुआ और बबुआ ने हाथ तो मिला लिया, लेकिन अब उन्हें अपनी ही पार्टी के नेताओं के तिरस्कार का सामना करना पड़ रहा है. बुधवार को गहमागहमी के बीच समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के कई नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सोमवार को समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के कई नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई.

पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सोमवार को बसपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यमंत्री मुकुल उपाध्याय (हाथरस), पूर्व राज्यमंत्री रामहेत भारती (सीतापुर), बसपा के जोनल काआर्डिनेटर आगरा क्षेत्र ध्रुव पाराशर, सपा की पूर्व विधायक दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बीना भारद्वाज (रामपुर), अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कर्मचारी महासंघ की अध्यक्ष सावित्री चैधरी (बुलन्दशहर) तथा सामाजिक कार्यकर्ता शोमिल शर्मा (कानपुर) ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली.

सपा में घट रही है महिलाओं की संख्या, पहले 40 अब बची हैं सिर्फ 9: मुलायम सिंह यादव

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पाण्डेय ने भाजपा की सदस्यता लेने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार के द्वारा लोककल्याण में किये जा रहे कार्यों और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जनहित में चलाये जा रही योजनाओं से आम जनमानस में भाजपा के प्रति लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *