अब बुलंदशहर से निकलेंगे मेजर, लेफ्टिनेंट और कप्तान, ये रहा पूरा प्लान

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर: आरएसएस आर्मी स्कूल की तर्ज पर ऐसे स्कूल का संचालन करेगी जो बच्चों को जल, थल और वायु सेना के लिए विशेष ट्रेनिंग देगा,  इसकी शुरुआत आरएसएस ने बुलन्दशहर से की है, यहां सैनिकों की पौध तैयार की जाएगी, लगभग 40 करोड़ रूपए की लागत से बन रहे विद्यालय का निर्माण कार्य इसी साल पूरा कर वर्ष 2020 के सत्र में प्रवेश शुरू करने की योजना है, पहले साल सिर्फ कक्षा छह में प्रवेश होंगे.

उन्नाव मामले पर बॉलीवुड से आईं प्रतिक्रियाएं, जानिए किसने क्या कहा ?

मुफ्त में होगी शिक्षा
स्कूल में सीबीएसई पैटर्न पर शिक्षा उपलब्ध दी कराएगी जाएगी, जिसमें कक्षा 6 से 12वीं तक फ्री शिक्षा दी जाएगी. कार्यकर्ता ने बताया कि स्कूल अगले साल यानि 2020 में अप्रैल माह तक शुरू कर दिया जाएगा. जिसके लिए संगठन को पूर्व सैनिक चौधरी राजपाल सिंह द्वारा 32 बीघा जमीन भी दान की जा चुकी है.

शिकारपुर में बन रहा स्कूल
पूर्व सर संघचालक राजेन्द्र सिंह उर्फ रज्जू के पैतृक गांव बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के बनैल खंडवाया में स्कूल की इमारत तैयार की जा चुकी है. यहां 28 कमरे बन चुके हैं. मीटिंग हॉल व प्रयोगशाला समेत अन्य कक्षों का निर्माण जारी है. संस्थापक सदस्य प्रदीप कुमार सिंघल ने बताया कि विद्यालय सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध होगा. बच्चों को शुरू से ही ऐसा शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे सेना के लिए तैयार हो सकें.

हॉस्टल सुविधा भी रहेगी
प्रवेश परीक्षा के आधार पर बच्चों को स्कूल में एडमिशन मिलेगा बच्चों का शारीरिक परीक्षण भी होगा, ताकि सैनिक प्रशिक्षण में दिक्कत न आए. पहले साल 40-40 विद्यार्थियों के चार सेक्शन चलाने की योजना है. विद्यार्थियों के लिए आवासीय सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *