RASHIFAL: ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। इसमें सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं. दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
मेष राशि (Aries Horoscope)
आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण बनाए रखना होगा,तभी मन मुताबिक लाभ कमा पाएंगे अन्यथा किसी बड़े अधिकारी से अनबन आपके लिए नुकसानदायक रहेगी. दोस्तों के साथ आज लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय अकेले में समय व्यतीत करेंगे। व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं को आप लागू करेंगे,तो उनका भी आप भविष्य में उठा पाएंगे। यदि आप किसी बैंक संस्था आदि से उधार लेना चाहते हैं,तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।
वृष राशि (Taurus Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा. संतान की किसी परीक्षा को लेकर आप भागदौड़ में लगे रहेंगे और अपने कार्यक्षेत्र की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे,लेकिन आपको अपने जरूरी कामों की ओर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपकी कुछ योजनाएं लंबे समय से लटकी हुई थी,तो आपको उनकी सुध बुध लेनी होगी। यदि आपने किसी परिजन से धन उधार लिया,तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसर लेकर आएगा,लेकिन आपको उन्हे पहचानना होगा,तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे। छोटे व्यापारी कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे शाम या रात के समय दोस्तों से मिलना जुलना होगा. .विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं उन्हें कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेंगे। आप अपनी मीठी वाणी का प्रयोग करके लोगों से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे।
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
आज आप अपने आपमें ही मस्त नजर आएंगे,लेकिन आपको किसी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान ही नहीं देना है. यदि आप ऐसा करेंगे,तभी कार्यक्षेत्र में लाभ कमा पाएंगे. कार्यक्षेत्रों में लगे लोगों का मनोबल और ऊंचा होगा. उन्हें कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी. घर परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है. आपका अपना कोई आपको धोखा दे सकता है, इसलिए कहीं पर निवेश सोच विचार कर ही करें।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
किसी अनजान व्यक्ति से लेन-देन करने से बचना होगा,नहीं तो उसमें आपका धन फंस सकता है. इसलिए आपको सावधान रहना होगा। किसी से भी झगड़ा करने से बचने की कोशिश करें. आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं,इसलिए आपको किसी की मदद करने के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना है। माताजी को कोई स्वास्थ समस्या हो सकती है ।
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आपको राजकीय मदद मिलती दिख रही है. आप अपने पारिवारिक जनों के साथ किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श कर सकते है. अगर घर या बाहर कहीं पर भी कोई वाद-विवाद के हालात दिखें तो आपको उसमें दूर रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है. साझेदारी में किसी व्यापार को चलाया हुआ है,तो वह आपको मन मुताबिक लाभ दे सकता है।
तुला राशि (Libra Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा. आपको किसी भी विपरीत परिस्थिति में संयम बनाए रखना होगा,तभी आप उससे आसानी से बाहर निकल पाएंगे। आपके मन में कुछ समस्याएं रहेंगी,जिनके कारण आप किसी गलत निर्णय पर पहुंच पाएंगे,लेकिन ऐसे में आपको अपने जरूरी कार्य की ओर ध्यान लगाना होगा। व्यवसाय के लिए आपको पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलकर आप घर गृहस्थी की काफी समस्याओं का हल आसानी से निकाल पाएंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत करेंगे. किसी सरकारी संस्था से भी आपको लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं, लेकिन निराशाजनक विचारों को अपने मन में आने से रोकना होगा,तभी आप किसी अच्छे काम की ओर बढ़ सकते हैं. विद्यार्थियों को कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत करनी होगी,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
धनु राशि वालों के लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा. आपको अपने रोजमर्रा के कामों में बिल्कुल भी कोताही नहीं बरतनी है,नहीं तो बाद में इसी काम के लिए आपके परेशानी हो सकती है. रुका हुआ धन प्राप्त होगा,जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी, धार्मिक कार्यों में रुचि होने के कारण आप लोगों की मदद भी कर सकते हैं,जिससे आपका मनोबल और बढ़ेगा। आपका कोई अपना यदि आपको कोई व्यवसाय संबंधित सलाह दे,तो आपको उसे सोच विचार कर मानना होगा,नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा, जिसके कारण दुश्मनों का मनोबल टूटेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी किसी वरिष्ठ अधिकारी से कुछ अनबन हो सकती है. इसलिए आपको सावधान रहना होगा। अचानक से आपके घर रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है. जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं वह अपने साथी को कहीं घुमाने लेकर सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आज का दिन आपके उत्तरदायित्वों में बढ़ोतरी लेकर आएगा. जिम्मेदारियां बढ़ने के कारण आप कुछ परेशान महसूस करेंगे. वाहन व भूमि खरीदने की इच्छा के आज सुंदर योग बनते दिख रहे हैं. आप घर गृहस्थी के उपयोग की कोई वस्तु किसी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन निवेश करने की योजना बनाएंगे।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
मीन राशि वाले आज संतान की समस्याओं को हल करने में व्यतीत करेंगे. जीवनसाथी को कोई खास उपलब्धि मिलने से आपका मनखुश रहेगा,लेकिन मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है,जिसके कारण आपको खांसी,जुकाम,बुखार आदि जैसी परेशानी हो सकती है. अगर किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था,तो उसमें भी आपको जीत मिल सकती है।
