छावनी में तब्दील हुई राम की नगरी, स्कूल-कॉलेज बंद, 70 हजार से ज्यादा जवान तैनात

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: अयोध्या में अगले 48 घंटे बहुत अहम रहने वाले हैं. आज होने वाले शिवसेना के कार्यक्रम ने अयोध्या में भूचाल ला दिया है. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हजारों शिवसैनिक ट्रेन और अन्य साधनों से अयोध्या पहुंच गए हैं. दो दिनों में शिवसेना और विहिप के कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन अलर्ट ह गया है. चारों तरफ कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. किसी तरह की अनहोनी न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

70 हजार जवानों की तैनाती
फैज़ाबाद एवं उसके नज़दीकी ज़िलों के आलावा पीएसी की 48 कंपनियों को तैनात किए जाने से अयोध्या छावनी में तब्दील हो गयी है. बता दें कि इनमें चप्पे-चप्पे पर ब्लैक कमांडो को तैनात किया गया है. जिससे कि सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखा जाए. इसके साथ-साथ शहर की निगरानी ड्रोन एवं कैमरों से की जा रही है. डीजीपी ने मामले में बताया कि यह व्यवस्था सुरक्षा की वजह से तैनात की गई है. डीजीपी ने बताया कि अयोध्या को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है, कुल 70 हजार जवानों की तैनाती की गई है.

25 नवंबर को विहिप का कार्यक्रम
25 नवंबर को विश्व हिंदू परिषद की तरफ धर्मसभा का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में 1 लाख के करीब संतों के पहुंचने की संभावना है. इन तमाम कार्यक्रमों के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं.

यह भी पढ़ें : इलाहाबाद के बाद यूपी के मुसलमानों का नाम बदलेगी सरकार?

डरा हुआ है मुस्लिम समुदाय
अयोध्या में राजनैतिक सरगमीं बढ़ने से स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोग डरे हुए हैं. शुक्रवार को ही मुस्लिम लोगों ने घरों में जरूरी समानों का स्टॉक जमा कर लिया था. सोशल मीडिया के जरिए लोगों को घरों से न निकलने की सलाह दी जा रही है. हर कोई अपने-अपने घरों में सुरक्षित हो चुके हैं. कई लोगों को इस बात का डर है कि कहीं 6 दिसंबर 1992 की घटना फिर से न घटित हो जाए.

 

उद्धव ठाकरे का यह है प्लान
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 24 नवंबर को दोपहर 2 बजे अयोध्या हवाई पट्टी पहुंचेंगे. 3 बजे वे लक्ष्मण किला जाएंगे, जिसके बाद वे श्री विद्वत संत पूजन एवं आशीर्वादोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. शाम 5:15 बजे नया घाट पर सरयू आरती में वे शामिल होंगे. 25 नवंबर को वे सुबह 9 बजे राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन करेंगे. दोपहर 12 बजे अयोध्या में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. उसके बाद दोपहर 1 बजे वे जनसंवाद करेंगे. 3 बजे वे वापस हवाई पट्टी के लिए रवाना होंगे, जहां से वे मुंबई के लिए निकल जाएंगे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *