रामपुर : समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान और रामपुर में मौलाना मोहम्मद जौहर अली यूनिवर्सिटी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. रामपुर में मौलाना मोहम्मद जौहर अली यूनिवर्सिटी मामले में उपजिलाधिकारी ने यूनिवर्सिटी के अंदर जा रहे सार्वजनिक मार्ग से अनाधिकृत कब्जा हटाने को कहा है. गुरुवार को प्रशासनिक आदेश में गया है कि यूनिवर्सिटी में अनाधिकृत कब्जा जमाने की क्षतिपूर्ति करने के लिए आजम खान को 3 करोड़ 27 लाख 60 हजार रुपये चुकाने होंगे.
आजम पर बड़ी कार्रवाई, यूनिवर्सिटी से हटेगा अवैध कब्जा, चुकाने पड़ेंगे इतने करोड़ रुपये
