दिल्ली: कोरोना के कहर के बीच मतगणना स्थगित करने की मांग चारों ओर से उठी. उत्तर प्रदेश के कई शिक्षक संगठन और राज्यकर्मचारी संगठनों ने मतगणना के बहिष्कार का ऐलान कर रखा है. इसी बीच मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. शनिवार को दोपहर में सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पंचायत चुनाव में काउंटिंग की इजाजत दे दी. कोर्ट ने कह कि, काउंटिंग का जो प्रोटोकॉल हमारे सामने रखा गया है उसका पूरा पालन होना चाहिए. कोर्ट ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि, काउंटिंग सेंटर के बाहर सख्त कर्फ्यू हो और विजय रैली न निकाली जाए. इधर कोर्ट के आदेश के बाद अब सबकी निगाहें उन तमाम संगठनों पर टिक गई हैं तो मतगणना का विरोध और बहिष्कार कर रहे हैं।
मतगणना: इन शर्तों के साथ सुप्रीम कोर्ट ने दी काउंटिंग की इजाजत
