LIVE: मेरठ को पीएम मोदी ने दिया खेल विश्वविद्यालय का तोहफा, देखें वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेरठ को 700 करोड़ की लागत से बनने वाले खेल विश्वविद्यालय की सौगात देंगे. पीएम क्रांति के साथ-साथ खेलों को जोड़कर मेरठ और आसपास के जिलों को बड़ा संदेश देना चाहते हैं. पीएम ने यहां औघड़दानी की आराधना करने के बाद शहीदों को नमन किया. इसके बाद वह सलावा के लिए रवाना हुए. यहां पीएम ने खेल विश्वविद्यालय की नींव रखने से पहले खिलाड़ियों से संवाद किया.
Read More