लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections 2022) में एक बार फिर अखिलेश यादव और शिवपाल यादव की जोड़ी साथ नजर आएगी. गुरुवार को अखिलेश यादव ने शिवपाल से मुलाकात के बाद इसके संकेत दिए हैं. शिवपाल यादव से मुलाकात के बाद अखिलेश ने ट्वीट किया, प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मुलाक़ात हुई और गठबंधन की बात तय हुई. क्षेत्रीय दलों को साथ लेने की नीति सपा को निरंतर मजबूत कर रही है और सपा और अन्य सहयोगियों को ऐतिहासिक जीत की ओर ले जा रही है.
UP Elections 2022: शिवपाल यादव के साथ गठबंधन करेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव
