नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कुछ ही दिनों में होने वाला है. चुनाव की प्रक्रिया से पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, अपने चाचा शिवपाल यादव से मुलाकात करने के लिए उनके घर पहुंचे हैं. दोनों नेताओं की यह मुलाकात एक कमरे में हो रही है. सूत्रों का कहना है कि गुरुवार देर शाम तक दोनों नेता चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं. वहीं, शिवपाल और अखिलेश की इस मुलाकात के बाद विपक्ष उन पर हावी हो गया है.
चाचा-भतीजे की इस मुलाकात पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा (Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Dinesh Sharma) ने कहा है कि, जब सपा और बसपा का गठबंधन भाजपा पर कोई असर नहीं डाल पाया तो इस गठबंधन का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा पहले सपा को अपने और जनता के बीच की खाई को पाटना चाहिए. इसके बाद आपसी दूरी कम करे तो समझ में आए.
