हमसफर से है अच्छे रिश्ते की ख्वाहिश, तो बेडरूम में न करें ये गलतियां

लाइफस्टाइल/हेल्थ होमपेज स्लाइडर

रोज-रोज की प‍रेशानी और लगातार मानसिक तनाव वैसे तो जीवन का हिस्‍सा है. लेकिन अगर कुछ छोटी छोटी चीजों को दिनचर्या में शामिल कर इन परेशानियों से निजात पा लिया जाए तो क्‍या बात है. दरअसल वास्‍तुशास्‍त्र में कई ऐसे उपाय हैं जिनको अपनाकर आसपास के अशुभ प्रभावों को समाप्‍त किया जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे-

वास्तुशास्त्र विशेषज्ञों का कहना है कि यदि गलत स्थान पर रखे बिस्‍तर पर लगातार इंसान सोता रहे तो उसे ठीक से नींद भी नहीं आती और मानसिक तनाव भी झेलना पड़ सकता है. यदि पति-पत्नी गलत स्‍थान पर सोते हैं, तो उनके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं.

– कमरे के दरवाजे के ठीक सामने कभी भी बिस्‍तर नहीं रखना चाहिए. ऐसा होने से घर में वास्तुदोष उत्पन्न होते हैं. अगर बिस्‍तर का स्थान बदलना असंभव हो तो दरवाजे पर हमेशा पर्दा डालें.

-आपके बिस्‍तर के ठीक सामने ऐसा आईना कभी नहीं रखना चाहिए जिसमें सोते वक्‍त आपका प्रतिबिंब दिखाई देता हो. ऐसा होने से पति-पत्नी के रिश्तों में खटास आती है. आप ऐसे आइने पर रात के वक्‍त चादर या परदा डाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें : इनके कारण घर में आती है नेगिटिविटी, ऐसे करिए दूर

-आपके पलंग का सिरहाना और बिस्तर आरामदायक होना चाहिए. कभी भी सिरहाने के नीचे कोई भी वस्तु नहीं रखनी चाहिए. ऐसा होने पर बुरे सपने आते हैं. यह भी कहा जाता है कि बिस्‍तर के नीचे भी कुछ नहीं रखना चाहिए.

-अपने रूम में पानी से संबंधित फोटो कभी ना लगाएं. ऐसा करने पर धन हानि होने की संभावना होती है.

– बिस्‍तर के आसपास कभी धर्म से जुड़ी चीजों को नहीं रखना चाहिए. इससे देवी-देवता नाराज होते हैं और हर क्षेत्र में परेशानियां बढ़ जाती हैं.

-टीवी, फ्रिज, कम्प्यूटर आदि इलेक्ट्रानिक आइटम आपके पलंग के पास नहीं होने चाहियें . ये आइटम नकारात्मक ऊर्जा को खींचते हैं . जिससे आपकी सेहत भी प्रभावित होती है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *