बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को याद आए अलीगढ़ के ताले जानिए वजह

अपना अलीगढ़ होमपेज स्लाइडर

अलीगढ़ : अलीगढ़ तालों के लिए जाना जाता है, दुनियाभर में शहर तालों के लिए प्रसिद्ध है, मगर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने चुनावी रैली के दौरान अलीगढ़ के तालों का जिक्र किया, अमित शाह ने ना सिर्फ तालों की बात कही बल्कि इन्हे लगाने इस्तेमाल करने को भी कहा

बुआ-बबुआ की जुबान पर लगेगा ताला-अमित शाह

दरअसल, बुधवार को अमित शाह अलीगढ़ में चुनावी रैली करने आए थे, इस दौरान जनता को संबंधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बीजेपी उत्तर-प्रदेश में 74 सीटें जीतकर बुआ-बबुआ की जुबान पर अलीगढ़ का ताला लगाएगी, अमित शाह ने सपा बसपा के गठबंधन को एक ढकोसला करार दिया उन्होंने कहा की गठबंधन से डरने की जरूरत नहीं है. शाह ने कहा की लोग पूछते हैं कि बुआ और भतीजा  इकट्ठे हो गए. अब यूपी का क्या होगा?  मैं कहता हूं कि राहुल भी इकट्ठा कर लो, यूपी में भाजपा की 73 से 74 सीटें होने वाली हैं।’

सपा-बसपा में परिवारवाद- अमित शाह

सपा-बसपा पर हमला जारी रखते हुए शाह ने कहा कि दोनों ही पार्टियों ने परिवारवाद से ग्रस्त उत्तर प्रदेश दिया था लेकिन हमने जात-पात को हटा कर ‘सबका साथ सबका विकास’ करने का काम किया. उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए खतरा बने घुसपैठियों का कांग्रेस समर्थन कर रही है लेकिन देश के कोने-कोने से घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालने का काम मोदी सरकार करेगी.

योगी सरकार की तारीफ की

इस मौके पर अमित शाह ने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भू-माफिया के खिलाफ अभियान चलाने का काम भाजपा सरकार ने किया है. हाल ही में एक ही तहसील के अंदर 140 हेक्टेयर जमीन सपा-बसपा के गुंडों से मुक्त कराई गई है.

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *