LIVE: लखनऊ पहुंचे राहुल गांधी, थोड़ी देर में लखीमपुर हिंसा में मारे गए पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ. कांग्रेस नेता राहुल गाधी लखनऊ पहुंच गए हैं. राहुल गांधी पहले प्रियंका से म‍िलेंगे और उसके बाद लखीमपुर खीरी के ल‍िए रवाना होंगे. वहां राहुल और प्रि‍यंका लखीमपुर ह‍िंसा में मारे गए चार क‍िसानों के पीड़ि‍त पर‍िवार से म‍िलेंगे. जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने विपक्ष के प्रतिनिधिमंडलों को लखीमपुर जाने की अनुमति दे दी है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी को लखीमपुर खीरी आने की परमिशन मिल गई है. यूपी के गृह विभाग से परमिशन के बाद 5 लोगों का प्रतिनिधिमंडल लखीमपुर खीरी पहुंचेगा.

लखीमपुर खीरी के तिकोनिया क्षेत्र में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद वहां जाने के दौरान रास्ते में हिरासत में लीं गईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा 40 घंटे बाद भी पुलिस अभिरक्षा में हैं.

 

लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव के दौरे के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *