मुंबई: सुपरस्टार अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर साइंस फिक्शन ‘2.0’ का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से फैन्स इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म में अक्षय कुमार का अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है और इसमें वीएफएक्स का जबरजदस्त इस्तेमाल किया गया है.
‘बाहुबली 2 द कन्क्लूजन’ 2017 की बड़ी हिट
फिल्म इसी हफ्ते रिलीज हो रही है लेकिन रिलीज के पहले ही ‘2.0’ ने प्रभाष की ‘बाहुबली 2’ का रेकॉर्ड तोड़ दिया है. प्रभाष की ‘बाहुबली 2 द कन्क्लूजन’ 2017 की बड़ी हिट रही थी.
यह भी पढ़ें : भूत के बच्चे की मां बनना चाहती है ये लेडी, 20 भूतों के साथ कर चुकी है सेक्स
#2Point0 heading for the Biggest release for an Indian Movie WW.. 10,000 Screens.. Exact Nos will be known only by next Wednesday.. #India – 7,500 Screens
Overseas – 2,500 Screens pic.twitter.com/vV10Ik2gYt
— Ramesh Bala (@rameshlaus) November 23, 2018
इस फिल्म की खासियत भी इसका शानदार वीएफएक्स था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी कई रेकॉर्ड तोड़े थे. बाहुबली 2 देशभर में लगभग 6500 सक्रीन पर रिलीज हुई थी और यह सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली फिल्म बन गई थी.
यह भी पढ़ें : दुल्हनियां को लेने घर पहुंचे निक, प्रियंका ने लिखा- Welcome Baby
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रजनीकांत की ‘2.0’ बाहुबली को पछाड़ते हुए 6600 से 6800 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी. उत्तर भारत में ‘2.0’ 4000 से 4100 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी. खबरों की मानें तो फिल्म ने रिलीज के पहले ही अडवांस बुकिंग से लगभग 120 करोड़ रुपये कमा चुकी है. यह रिलीज के पहले 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली तमिल फिल्म बन गई है. कहा जा रहा है कि फिल्म के वीएफएक्स में 500 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. इस बात से फिल्म को रिलीज से पहले काफी सुर्खियां मिली हैं.
