LIVE: चुनावी रथ पर सवार हुए प्रियंका और राहुल, लखनऊ में उमड़ी समर्थकों की भीड़

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ/नई दिल्ली: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को अपने भाई व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ रोड शो शुरू किया. पार्टी की पूर्वी उत्तरप्रदेश की प्रभारी महासचिव बनाए जाने के बाद यह यहां का उनका पहला दौरा है. पार्टी महासचिव पूर्वी उत्तरप्रदेश के प्रभारी ज्योदिरादित्य सिंधिया भी दोनों के साथ मौजूद हैं.

प्रियंका गांधी का यहां हवाईअड्डे पर उतरने के बाद प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष राज बब्बर ने अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ स्वागत किया.

मॉल एवेन्यू पर स्थित कांग्रेस कार्यालय को फूलों से सजाया गया है. रोड शो के लिए पूरे मार्ग को पोस्टरों, होर्डिगों और बैनरों से पाट दिया गया है. इसी दौरान उनका लालबाग चौराहे पर संबोधन भी होगा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने रविवार को यहां दावा किया कि प्रियंका गांधी का स्वागत ऐतिहासिक होगा.

क्या है प्रियंका का तीन दिनों का शेड्यूल

12 फरवरी को प्रियंका गांधी मोहनलालगंज और दोपहर बाद उन्नाव के पार्टी कार्यकतार्ओं से मिलेंगी. दोपहर के भोजन के बाद प्रियंका वाराणसी, गोरखपुर, कौशांबी, फूलपुर, इलाहाबाद, चंदौली, गाजीपुर, धौरहरा, फतेहपुर और लखनऊ के कार्यकतार्ओं के साथ बैठक करेंगी.+

13 फरवरी को वह बाराबंकी, कैसरगंज, बहराइच, बांसगांव, देवरिया, डुमरियागंज, कुशीनगर, संत कबीरनगर, महाराजगंज, फैजाबाद, श्रावस्ती, गोण्डा और बस्ती के नेताओं और कार्यकतार्ओं से मिलेंगी.

14 फरवरी को प्रियंका की मुलाकात सीतापुर, सलेमपुर, घोसी, आजमगढ़, लालगंज, मछलीशहर, जौनपुर, रॉबट्र्सगंज, मीरजापुर, भदोही, अंबेडकर नगर, बलिया और मिश्रिख के कार्यकतार्ओं से होगी.

इंदिरा गांधी: आधुनिक अमेठी की जननी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *