पुलवामा हमले के जिम्मेदार जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर दिल्ली में गिरफ्तार, फेरीवाले का भेष बनाकर रह रहा था

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली पुलिस को शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लाल किले के पास से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी को गिरफ्तार किया है. इस आतंकी का नाम सज्जाद खान बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार सज्जाद खान 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के मास्टर माइंड मुद्दसर का करीबी था. सज्जाद खान, जम्मू कश्मीर के त्राल का रहने वाला है.

साज़िद उर्फ सज्जाद ख़ान का एक भाई अज़हर मसूद के भतीजे के साथ एनकाउंटर में मारा गया था. दूसरा भाई भी एनकाउंटर में मारा गया था. सज्जाद काफी समय से दिल्ली में शॉल बेचने वाला बनकर रह रहा था. कयास लगाए जा रहे हैं कि सज्जाद खान भारत में फिर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *