इसी सप्ताह आएगा यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चैक

जॉब्स/एजुकेशन होमपेज स्लाइडर

देश में चुनावी मौसम के शुरू होते ही परीक्षाओं का मौसम खत्म हो गया है. अब हर किसी अपने रिजल्ट की टेंशन सता रही होगी. खासकर उन्होंने इस साल 10वीं और 12वीं के यूपी बोर्ड की परीक्षा दीं है. जैसा की हम जानते ही है कि पेपर होने के बाद बच्चों को अपने मार्क जानने की टेंशन सताने लगती है बाकि क्लासों के रिजल्ट तो पेपर होने के 5 दिनों के अंदर मिल जाते है लेकिन 10वी और 12वी के बच्चों को अपने रिजल्ट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है.

अगर आपने भी इस साल यूपी बोर्ड के पेपर दिए है तो ये खबर आपके लिए है और इसे सुनकर आपकी सारी टेंशन खत्म हो जाएगी. क्योंकि अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है. इस साल 10वीं औऱ 12 वीं क्लासों के यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 28 फरवरी और 2 मार्च को संपन्न हुई थी. अभी तक देखा गया है कि बोर्ड का रिजल्ट 40 से 45 दिनों के अंदर ही बोर्ड के परिणाम जारी किए जाते है. लेकिन इस बार अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार इसी हफ्ते खत्म होने वाला है.

आपको बता दें कि इसी हफ्ते के आखिर तक यूपी बोर्ड के परिणाम घोषित कर दिए जाएगे. छात्र अपने रोल नम्बर की मदद से अपना रिजल्ट देख पाएगें.परीक्षाओं का रिजल्ट यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा. वैसे बोर्ड अपने आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम जारी करने की सूचना दें देगा. इसलिए स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट देखने के लिए इस वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नम्बर डालना होगा. स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को मोबाइल फोन पर भी चेक कर सकते है.

इस साल लोकभा चुनाव को देखते हुए बच्चों के रिजल्ट जल्दी जारी किए जा रहे है.इस बार करीब 58 लाख स्टूडेंट्स ने बोर्ड की परीक्षा दीं है.पिछले साल यूपी बोर्ड का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी किया गया था जिसमें कक्षा 10 में 75.16 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे. यूपी बोर्ड की स्थापना 1921 में इलाहाबाद में सयुंक्त प्रांत विधान परिषद के एक अधिनियम के तहत की गई थी. यूपी बोर्ड में पहली बार 1923 में आयोजित की गई थी. जिन बच्चों के रिजल्ट आएं हैं उन अभिभावकों हम तो बस यही कहेंगे कि जैसा भी परिणाम हो, परिणाम को लेकर बच्चों पर किसी तरह का दबाव न बनाएं और उन्हें बस जीवन में सफल होने की सीख दें.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *