लखनऊ : अचानक मीडिया में चर्चित हुईं पूनम सिन्हा इन दिनों हर किसी की जुबान पर हैं, राजधानी लखनऊ के पूनम सिन्हा गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ मैदान में हैं, ऐसे में हर कोई पूनम सिन्हा के बारे में जानना चाहता है, वो और शत्रुघ्न सिन्हा कैसे मिले, क्या है इनकी लव स्टोंरी हर कोई पढ़ना चाहता है.
‘इतनी सुंदर लड़की का रोना शोभा नहीं देता’
दरअसल दोनों पहली बार एक-दूसरे से पटना से मुंबई की ट्रेन जर्नी के दौरान मिले थे. दोनों के बर्थ आमने-सामने थी. और दोनों ही रो रहे थे क्योंकि शत्रुघ्न माता पिता से दूर होकर FTII ज्वाइन करने जा रहे थे और पूनम रिश्तेदार की शादी से वापस लौट रही थी और उनकी मां ने उनको डांटा था. ये बात खुद पूनम सिन्हा ने एक टीवी शो में बताई है.
कहीं मोदी को रोकने के लिए तो गठबंधन में शामिल नहीं हुए राहुल, जानिए क्या है प्लानिंग
जब सुरंग में छुए पैर
पूनम सिन्हा ने बताया कि पूरी जर्नी के दौरान शत्रुजी मुझसे बात करने के तरीके के बारे में सोच रहे थे और मुझे एक बार छूने की कोशिश भी की. फिर ट्रेन एक सुंरग से गुजरी तो उन्होंने मेरे पैर छूने की हिम्मत जुटाई. वह इतना डरे हुए थे कि फिर पूरी जर्नी में उन्होंने कुछ नहीं कहा.
पूनम की मां ने रिश्ता किया रिजेक्ट
हालांकि ट्रेन की मुलाकात के बाद दोनों अक्सर मिलने लगे औऱ साल के रिलेशन के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया तो पूनम की मां शत्रुघ्न का फोटो देखकर भड़क उठीं, उन्होंने फोटो देखकर शत्रुघ्न को गुंडा तक कह डाला, पूनम की मां ने कहा कि मेरी बेटी दूध जैसी और ये लड़का फिल्मों में चोरों की एक्टिंग करता है. ये कहते हुए उनकी मां ने रिश्ता रिजेक्ट कर दिया हालांकि बाद में सब मान गए और दोनों की शादी हो गई,
बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल पर फेंका जूता…वीडियो Exclusive
