एथिकल हैकिंग में बनाएं करियर, सोशल मीडिया की कंपनी देती हैं करोड़ों का पैकेज

जॉब्स/एजुकेशन होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : हैकर के नाम पर हमारे दिमाग में सबसे पहले साइबर क्राइम या अपराध की दुनिया की झलक आती है. लेकिन ऐसा नहीं है. साइबर सुरक्षा के लिए भी तमाम तरह की कंपनियों को हैकर की जररूत होती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 तक साइबर सिक्योरिटी में 6 मिलियन प्रोफेशनल्स की जरूरत होगी. यह जाहिर सी बात है कि पिछले कुछ समय में साइबर अपराधों की संख्‍या तेजी से बढ़ी है और इसी के मद्देनजर सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के ऑनलाइन डेटा की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में प्रोफेशनल एथिकल हैकर्स की जरूरत महसूस हो रही है.

हैकर वन की इस साल की रिपोर्ट में पता चला है कि एक साल में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की तुलना में भारतीय हैकर औसतन 2.7 गुना ज्यादा पैसा कमा लेता है. इनमें भी टॉप हैकर्स तो 16 गुना ज्यादा कमाई कर रहे हैं. हैकर वन पर रजिस्टर्ड 1.6 लाख हैकर्स में सबसे ज्यादा भारतीय पाए गए हैं जिनकी संख्‍या 23 प्रतिशत है.

नैसकॉम के अनुसार, कई बड़ी कंपनियां बग बाउंटी प्रोग्राम्स संचालित कर रही हैं. ये प्रोग्राम्स एक ऐसी डील होती हैं जो एथिकल हैकर्स को कंपनी विशेष की वेबसाइट को नुकसान पहुंचाने वाले बग्स (खामियां) खोजने पर पुरस्कृत करते हैं. उदाहरण के तौर पर फेसबुक प्रति बग के लिए 500 डॉलर देता है जिसे प्रारंभिक राशि कहा जा सकता है. इसके लिए कई हैकर्स 25,000 डॉलर या उससे ज्यादा भी कमा रहे हैं.

कैसे चुने करियर
अपने ग्राहकों के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए हर कंपनी बड़ी संख्या में एथिकल हैकर्स अपने पास रखती है. हमारे देश में अभी मांग की तुलना में एथिकल हैकर्स की संख्या बहुत कम है. डेटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के मुताबिक, 2025 तक देश के साइबर सिक्योरिटी मार्केट के 35 बिलियन डॉलर के करीब पहुंचने की संभावना है. ऐसे में बड़ी संख्या में एथिकल हैकर्स की जरूरत होगी. इस प्रोफेशन में हाथ आजमाने के लिए अगर आपके पास कोडिंग लैंग्वेज जैसे एचटीएमएल, पीएचपी, जावा स्क्रिप्ट की जानकारी है तो आप यहां कॅरिअर बना सकते हैं. हैकिंग के लिए कोडिंग की बेसिक समझ जरूरी है.

कहां से कर सकते हैं इसकी पढ़ाई
हमारे देश में इसके लिए आप बीटेक से साइबर सिक्योरिटी एंड फोरेंसिक्स, एमएससी इन साइबर फोरेंसिक्स एंड इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी जैसी डिग्रियां ले सकते हैं. इसके अलावा आप इंडियन स्कूल ऑफ एथिकल हैकिंग, कोलकाता, इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी, आईआईटी दिल्ली जैसे संस्थानों में अप्‍लाई कर सकते हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *