नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली से सटे हाईटेक शहर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वाले लोगों के लिए कड़ा नियम लागू कर दिया है. आज यानि की एक जून से नोएडा में टू व्हीलर सवारों को हेलमेट नहीं लगाने पर पेट्रोल पंप पर फ्यूल (पेट्रोल) नहीं मिलेगा. दिल्ली से नोएडा की सीमा में घुसते ही सड़क सुरक्षा के टूटते नियम इस फैसले की एक बड़ी वजह है. सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि को रोकने के उद्देश्य से एक जून से दोपहिया चलाने वालों के लिए ‘हेलमेट नहीं तो ईंधन नहीं’ फॉर्मूला लागू किया गया है.
जिला प्रशासन ने दिए पेट्रोल पंपों को निर्देश
इसी के तहत जिला प्रशासन की ओर से यहां के सभी पेट्रोल पंपों को निर्देश दिए गए है कि एक जून से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पहने तेल डलवाने आने, वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाए.
