बुलंदशहर में लगती है पिटाई की पाठशाला

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलन्दशहर: जिले के  एक इंटर कॉलेज से एक बेशर्म शिक्षक का अमानवीय चेहरा सामने आया है. बेशर्म शिक्षक यहां क्लास में अपने छात्रों को ना सिर्फ एक दूसरे से पिटवा रहा है बल्कि ये कारनामा कराकर बेशर्म शिक्षक खिलखिलाता नज़र आ रहा है. वहीं क्लास में मौजूद किसी छात्र ने शिक्षक के इस कारनामें को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, और अब वो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें : स्कूल का हर बच्चा कह रहा, टीचर हो तो ऐसा हो, वरना ना हो

अफसोस जनक हैं ऐसी तस्वीरें
तस्वीर बेहद अफ़सोसजनक है, वायरल वीडियो के बारे में ज़िला   विद्यालय निरीक्षक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वीडियो सिकन्द्राबाद में स्तिथ एक इंटर कॉलेज का है, वीडियो वायरल होने के बाद से कई सवाल उठने लाज़मी हैं, सवाल कि क्लासरूम में ये कारनामा किसके दम पर कराया जा रहा है ?

यह भी पढ़ें : दिन के हिसाब से खाएं ड्रायफ्रूट्स, खुल जाएगी आपकी किस्मत, जानिए कैसे

जांच और कार्रवाई का आश्वासन
अधिकारी जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही करते नज़र आते हैं, और कठोर कार्यवाही ना होने की वजह से ऐसी तस्वीरों का सामने आना आम हो चुका है, इस मामले में भी अधिकारी पूरे प्रकरण की जांच करा दोषियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने का दावा कर रहे हैं.

बुलंदशहर की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें….

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *