आतंकियों के निशाने पर है यूपी का स्कूल, मसूद अजहर ने दी उड़ाने की धमकी

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

बाराबंकी/लखनऊः उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में उस वक्त प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया, जब एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली. जिले में आतंकी मसूद अजहर के नाम से एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरी चिट्ठी मिली है. रिपोर्ट्स की मानें तो शनिवार सुबह स्कूल की एक दीवार आतंकी मसूद अजहर के नाम की चिट्ठी दीवार पर लगी हुई थी, इस चिट्ठी में लिखा है कि अगर 15 लाख रुपये नहीं दिए तो वह स्कूल को उड़ा देगा.

पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप
स्कूल की दीवार पर ऐसा खत चिपका हुआ मिलने के बाद कई थानों की पुलिस और डॉग स्क्वॉड दस्ता पहुंचा. मौके पर पहुंची पुलिस को स्कूल मैनेजर सुभाष यादव ने बताया कि पत्र में 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी.

हालांकि मौके पर पहुंची टीम को स्कूल में या उसके आसपास किसी तरह का कोई बम नहीं मिला है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह किसी की शरारत हो सकती है. एहतियात के तौर पर स्कूल के आसपास पुलिस बल को तैनात किया गया है.

एक नजर इधर भी…

राजनीति में रॉबर्ट वाड्रा करेंगे एंट्री, उत्तर प्रदेश की इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

सपा सरकार आते ही आजम खान से वापस होंगे सारे मुकदमे: अखिलेश यादव

करंट: यूपी वालों को लगेगा सबसे महंगी बिजली का करंट

यूपी में त्रिकोणीय लड़ाई, सपा-बसपा के गठबंधन से बीजेपी को फायदा…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *