गाजियाबाद: जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए जमातियों की हरकतों से जिला अस्पताल की नर्सों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए जमाती मरीजों पर अस्पताल में बिना पैंट के घूमने का आरोप लगा है. मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने जमातियों की हरकतों पर तहरीर देते हुए शिकायत दर्ज कराई है.
जमातियों पर आरोप
अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली में दी तहरी में लिखा है कि, जमात से लौटे मरीजों का अस्पताल में इस तरह संभव नहीं है. क्योंकि, जिला अस्पताल में जो जमाती भर्ती हैं वो नर्सों के साथ अभद्रता कर रहे हैं. अश्लील कमेंट कर रहे हैं और गाने सुन रहे हैं. इतना ही नहीं ये जमाती मेडिकल स्टाफ से बीड़ी-सिगरेट की मांग भी कर रहे हैं.
जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान, अधिकारी मौके पर पहुंचे
नर्सों की ओर की गई शिकायत का जिलाधिकारी ने भी संज्ञान लेते हुए एडीएम सिटी (ADM City) और एसपी सिटी (SP City) को मौक़े पर जांच के लिए भेजा है और जांच की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है.
