नई दिल्ली. नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं. इन नक्षत्रों का हमारे जीवन पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष विज्ञान के अनुसार कौन सा ग्रह और नक्षत्र आपकी कुंडली के कौन से घर में जा रहा है, इसके मुताबिक आपका जीवन प्रभावित होता है. ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है. कभी हमें सफलता मिलती है तो कभी दिन सामान्य गुजरता है. तो आपका आज का दिन कैसा रहेगा ये जानिए हमारे इस राशिफल में…

मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 15 November 2021)
गणेशजी द्वारा आपको आज का दिन अत्यंत सावधानीपूर्वक व्यतीत करने की सलाह दी जाती है. सर्दी, कफ और बुखार की समस्या हो सकती है. आज अपनों से दूर जा सकते हैं. धार्मिक कामों में धन खर्च करने में संभलकर रहें. मानसिक अस्वस्थता और तनाव का अनुभव होगा. धार्मिक और सामाजिक कामों में धन खर्च होगा. आज पूंजी निवेश करते समय थोड़ा ध्यान रखें.

वृष राशिफल (Vrishabha Rashifal, 15 November 2021)
परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी. परिवार और मित्रों के साथ आनंद के पल गुजारेंगे. गणेशजी के आशीर्वाद से आपकी आय और व्यापार में वृद्धि होगी. किसी अच्छी जगह पर घूमने जा सकते हैं. मित्रों से लाभ होगा. व्यापार में नेटवर्क और पहचान से लाभ होगा. जीवनसाथी से आनंददायक समाचार मिलेगा. अच्छे दांपत्य सुख और संतान सुख की अनुभूति होगी.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 15 November 2021)
आज शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. नौकरी-व्यवसाय में आपके काम की प्रशंसा होगी. व्यापारी अपने व्यापार की वृद्धि कर सकेंगे. इससे आप अधिक प्रोत्साहित होंगे और नई योजना बना पाएंगे. गणेशजी कहते हैं कि आज आपके पदोन्नति का योग है. समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. सरकारी कामों में सफलता मिलेगी. गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा.

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 15 November 2021)
आज का दिन आप योग- ध्यान में व्यतीत करेंगे. ध्यान और चिंतन से मन खुश रहेगा. किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं. शारीरिक और मानसिक रूप से खुश रहेंगे. गणेशजी का कहना है कि आज भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे. परिवार में भाई-बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजरेगा. विदेश यात्रा के लिए अनुकूल योग बनेंगे. नौकरी करने वालों को लाभ मिलेगा.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 15 November 2021)
आज का दिन थोड़ी सी प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा. अपने स्वास्थ्य के संबंध में आपको विशेष ध्यान रखना होगा. बाहर खाने- पीने से बचें. बीमारी के पीछे धन खर्च होगा. नकारात्मक विचार मन पर हावी होंगे. गणेशजी के अनुसार आज परिवार के सदस्यों के साथ सावधानीपूर्वक व्यवहार करें. गुस्से में आपकी बहस हो सकती है. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 15 November 2021)
आपका आज का दिन अनुकूल रहेगा. जीवनसाथी के साथ आप रोमांस का आनंद उठा सकेंगे. दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी. किसी नए व्यक्ति की ओर से आकर्षित होंगे. सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. गणेशजी की कृपा से आज व्यापार में भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. मनपसंद भोजन और कपड़े- गहने तथा वाहन की खरीदी कर सकते हैं.

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 15 November 2021)
गणेशजी कहते हैं कि आज घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा. सुखद घटनाएं घटेंगी. कार्य में प्रसिद्धि और सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. आवश्यक काम में धन खर्च होगा. नौकरी में आपको तारीफ मिलेगी. ननिहाल की तरफ से कोई समाचार मिल सकता है. आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी. सहकर्मियों और अधीनस्थों से मदद मिलेगी.

वृश्चिक राशिफल (Vrischik Rashifal, 15 November 2021)
स्वास्थ्य को लेकर आज सावधानी बरतने की जरूरत है. संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी. मानहानि की आशंका है. शेयर बाजार के मामलो में आज न पड़ें. संभव हो तो यात्रा करने से बचें. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी. कोई आर्थिक योजना आज सफलतापूर्वक पूरी हो सकेगी. गणेशजी का कहना है कि कोई भी वाहन चलाते समय आज थोड़ी सावधानी बरतें.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 15 November 2021)
तन-मन में ताजगी और ऊर्जा का अभाव रहेगा. मन पर चिंता रहेगी. परिवार में माहौल आज ठीक नहीं रहेगा. माता के साथ मनमुटाव हो सकता है. उनकी तबीयत के संबंध में चिंता रहेगी. गणेशजी की मानें तो ज सार्वजनिक कार्यक्रमों में आप मौन ही रहें. अनिद्रा और समय पर भोजन न मिलने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा. महत्वपूर्ण दस्तावेजी काम आज ना करें.

मकर राशिफल (Makar Rashifal, 15 November 2021)
दैनिक कामों में अनुकूल स्थिति बनने से आज राहत महसूस करेंगे. गृहस्थ जीवन की समस्याएं हल होती नजर आएगी. संपत्ति संबंधी कामों का हल मिलेगा. व्यापार में आर्थिक लाभ होगा. भाई- बहनों का सहयोग मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है. प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी. विरोधियों पर सफलता मिलेगी. गणेशजी की कृपा से आज नए काम के लिए अनुकूल दिन है.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 15 November 2021)
वाणी पर संयम रखेंगे, तो आज बहुत सी समस्याओं से बच जाएंगे. गुस्से पर काबू रखें और किसी के साथ विवाद में न पड़ें. अनावश्यक खर्च पर काबू रखें. काम में आज सफलता कम ही मिल पाएगी. गणेशजी के अनुसार आज परिवार में अच्छा माहौल रहने से संतोष का अनुभव होगा. स्वास्थ्य खराब होगा. विद्यार्थियों को अभ्यास करने में बाधा आएगी. आर्थिक हानि होने की आशंका है.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 15 November 2021)
आज का दिन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा. घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन होगा. गणेशजी के आशीर्वाद से नए काम की शुरुआत करने के लिए आज दिन शुभ है. सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी. उनके साथ बाहर भोजन करने या घूमने जाने का मौका मिलेगा. यात्रा की संभावना है. तन-मन से स्वस्थ रहेंगे. आज किसी खास व्यक्ति से मिलने के योग हैं.
