अलीगढ: इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम बदलने के बाद अब योगी सरकार अलीगढ़ के नाम जल्द बदल सकती है. इसके लिए राजस्व विभाग ने तैयारी भी शुरू कर दी है. हालांकि सरकार अभी इस बारे में अभी कुछ कहने को तैयार नहीं हैं. लेकिन सूत्रों का दावा है कि जल्द ही इस आशय के कैबिनेट प्रस्ताव को मंजूरी देकर नाम बदले जा सकते हैं. जिसमें अलीगढ़ का नाम भी बदला जा सकता है.
पहले भी हुई नाम बदलने की कोशिश
असल में अलीगढ़ का नाम बदले जाने की मांग खासी पुरानी है. विश्व हिन्दू परिषद ने वर्ष 2015 में अलीगढ़ में प्रस्ताव पास कर कहा था कि अलीगढ़ का प्राचीन नाम हरिगढ़ ही है. इसे बाद में अलीगढ़ कर दिया गया. इसलिए इसे अलीगढ़ को हरिगढ़ किया जाना चाहिए. सूत्र बताते हैं कि प्रदेश सरकार इसका नाम बदलने की तैयारी में है। वैसे भी देश व यूपी की सियासत में इस जिले व शहर की अपनी अहमियत रही है. कल्याण सिंह ने 1992 में मुख्यमंत्री रहते हुए इसका नाम हरिगढ़ करने कोशिश की थी लेकिन थी लेकिन उस वक्त केंद्र में कांग्रेस सरकार थी. इसलिए उनकी कोशिशें परवान नहीं चढ़ सकीं.
अलीगढ़ के साथ बदलेंगे ये नाम
अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ किया जा सकता है. इसके साथ ही कुछ और शहरों के नाम बदले जाएंगे जिनमें कानपुर और आजमगढ़ का नाम भी शामिल है. सूत्रों के मुताबिक सरकार आजमगढ़ को आर्यमगढ़ करने का प्रस्ताव तैयार कर रही है.
