21 जून को सूर्य ग्रहण, जानिए किस राशि पर क्या होगा प्रभाव

अन्य जिले बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: रविवार को साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण पड़ने वाला है, आषाढ़ महीने की अमावस्या तिथि में पड़ रहा ये सूर्य ग्रहण मृगसिरा और आद्रा नक्षत्र मिथुन राशि में लगने वाला खड़ग्रास सूर्य ग्रहण वलयकार होगा. भारत में ये सूर्यग्रहण रविवार 9 बजकर 16 मिनट से  3 बजकर 14 मिनट तक रहेगा, ग्रहण की अवधि में सुबह 10 बजे से दोपहर ढाई बजे तक प्रभावी होगी. कुल मिलाकर 3 घंटेऔर 30 मिनट का होगा.

किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?

मेष

मेष राशि वालों के लिए धन की परेशानी हो सकत है. संतान के प्रति चिंता बढ़ सकती है. ग्रहणकाल के समय हनुमान चालीसा का पाठ करें रूके हुए काम पूरे होंगे.

वृष

वृष राशि का स्वामी शुक्र केंद्र स्थान पर रहेगा. आप अपनी राशि के स्वामी को मजबूत करने के लिए सरस्वती देवी की पूजा-आराधना करें और अन्न का दान करें शुभ रहेगा.

मिथुन

मिथुन राशि पर ही सूर्य का ग्रहण लगने जा रहा है. ऐसे में आपको गुस्सा आएगा क्रोध के चलते आपकी भाषा का प्रयोग खराब हो सकता है. बेकार की चिंताएं बनी रहेंगी और धन खर्च होगा. लड़ाई-झगड़े से दूर रहें सूर्य के मंत्रों का जाप करें और मूंग की दाल का दान करें.

कर्क

परदेश से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. काम में किसी तरह की बाधा ना आए इसके लिए शिव की पूजा करें शिव के मंत्रों का जाप करें खासतौर से महामृत्युंज मंत्र का जाप करें.

सिंह

आपके खास लोग आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं. मित्रों से लड़ाई झगड़ा हो सकता है. हाई प्रोफाइल लोगों से मुलाकात होगी उनसे लाभ होगा. सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें.

कन्या

कन्या राशि वालों के सुकुन में खलल पड़ सकती है. चिंताओं के चलते जो काम करना चाहेंगे वो नहीं कर पाएंगे. ऐसे में सूर्य और गणेश की पूजा करने से बहुत लाभ होगा.

तुला

तुला राशि वाले लोग आलस के शिकार हो सकते हैं.  आप अपने कार्यों को चाह कर भी नहीं कर पाएंगे. क्रोध बहुत आएगा और इसके कारण आपकी भाषा भी खराब हो सकती है. विष्णु के मंत्रो का जाप करें. इससे आपको लाभ होगा.

 

इस राशि वालों के पास खूब सारा धन आने वाला है. लेकिन परिवार की समस्या से थोड़े परेशान हो सकते हैं सुंदर कांड का पाठ करने से समस्याएं दूर होंगी इसके साथ ही मंगल के बीज मंत्रों का जाप करें.

 

इस राशि के लोग किसी रोग से परेशान हो सकते हैं. किसी से लड़ाई हो सकती है. ऐसे में महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करें. शिव की उपासना जरूर करें.

मकर

कोई रोग परेशान कर सकता है खर्च बढ़ने की संभावना है. हड्डियों के रोग से परेशानी हो सकती है. शनि की शांति के लिए पूजा अर्चना करें शनि के मंत्रों का जाप करें काले तिल का दान लाभ देगा.

 

सबसे ज्यादा धन आपकी राशि वालों को मिलने वाला है. इस धन को पाने के लिए थोड़ी मेहनत करनी होगी फल जरुर मिलेगा. किसी तरह के धोखे से बचने के लिए शनिदेव की आराधना करें और उड़द की दाल का दान करें.

मीन

अपने परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखे. आर्थिक संकट भी परेशान कर सकता है. चने की दाल का दान करें लाभ होगा. विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *