‘हेलो कोतवाल साहब, मैं इटली से बोल रही हूं’, औऱ फिर हुआ वो…

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर :  नगर कोतवाल के पास इटली से एक महिला का फोन आया, फोन पर उसने बताया की वो इटली से बोल रही है, जिसके बाद नगर कोतवाल ने खुदकुशी करने जा रहे एक व्यापारी को 45 मिनट की काउंसलिंग कर आत्महत्या करने से बचा लिया, करीब 45 मिनट तक ही नगर कोतवाल ने फोन पर व्यापारी की काउंसलिंग की. जिसके बाद व्यापारी ने आत्महत्या ना करने का भरोसा देते हुए जल्द ही कोतवाल से मुलाकात करने की बात कही

व्यापार में नुकसान के चलते लिया फैसला

नरौरा निवासी व्यापारी को इटली में चल रहे व्यापार से काफी नुकसान हुआ था, जिसके चलते उसने बुलंदशहर पहुंचकर आत्महत्या करने की ठान ली थी. नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2 बजकर 8 मिनट पर उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर इटली से एक कॉल आई थी।.कॉलकर्ता युवती ने नगर कोतवाल को जानकारी दी कि बुलंदशहर के नरौरा क्षेत्र के एक व्यक्ति का इटली में व्यापार है. बीते कुछ वक्त से उनको व्यापार में काफी नुकसान हुआ है और बीते दिनों ही व्यापारी इटली से वापस अपने देश भारत पहुंचा है. उक्त व्यापारी ने फोन पर बुलंदशहर पहुंचकर खुदकुशी कर लेने का इरादा जताया था.

कोतवाल ने किया सराहनीय काम

फोनकर्ता ने नगर कोतवाल से व्यापारी को बचाने की अपील करते हुए उनका मोबाइल नंबर भी दिया. इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए नगर कोतवाल अरुणा राय ने तत्काल संबंधित मोबाइल नंबर पर कॉल की. कॉल रिसीव होते ही नगर कोतवाल ने व्यापारी को अपना परिचय देते हुए उनसे पूरी बात बताने के लिए कहा. व्यापाराी पहले तो कुछ बताने को तैयार नहीं हुआ, लेकिन, नगर कोतवाल के लगातार प्रयास करने पर उसने बातचीत करनी शुरू कर दी. करीब 45 मिनट तक नगर कोतवाल और व्यापारी के बीच बातचीत हुई. इस दौरान नगर कोतवाल ने व्यापारी की काउंसलिंग करते हुए एक बार पुन: व्यापार शुरू करने के लिए समझाया. काउंसलिंग का असर भी नजर आया और व्यापारी ने फोन पर रोते हुए अपनी गलती स्वीकार कर ली. और खुदकुशी ना करने का फैसला लिया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *