लुटेरे को पकड़ने गई पुलिस पर ही हो गया हमला, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

अपना बुलंदशहर

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक कथित लुटेरे को पकड़ने गई टीम पर हमला करने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. अधिकारियों ने कहा कि अपराध शाखा और स्थानीय पुलिस की टीम ने सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चंदरू गांव में लूटपाट के मामले में वांछित फुरकान को उसके घर पर पकड़ लिया कि तभी कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला किया और आरोपी को लेकर भाग निकले.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा, ‘‘सात-आठ लोग पीछे से आए और आरोपी को पुलिस से छुड़ाकर ले गए.’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक हमलावर को पकड़ लिया जबकि फुरकान समेत अन्य लोग भाग निकलने में कामयाब रहे.

पुलिस ने कहा कि हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *