69000 शिक्षक भर्ती मामला: 58 दिन से धरना, 7दिन से टंकी पर चढ़े, कब सुनेगी सरकार?

लखनऊ के निशातगंज स्थित एससीईआरटी भवन पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने धरना-प्रदर्शन चल रहा है. बता दें प्रदेश के 75 जिलों से आए अभ्यर्थी बीते 58 दिनों से लगातार धरने पर बैठे हैं. अभ्यर्थियों का आरोप है कि, सरकार और बेसिक शिक्षामंत्री उनकी मांगों की अनदेखी कर रहे हैं।

Read More

Independence Day 2021: UP आजादी के रंग में डूबा उत्तर प्रदेश, CM योगी ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, देश की स्वाधीनता हेतु अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले असंख्य अनाम बलिदानियों की पावन स्मृति को संजोने का महापर्व है ‘आजादी का अमृत महोत्सव’… आइए, स्वाधीनता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर हम सभी अपने अनाम बलिदानियों के राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को धारण करने की शपथ लें. जय हिंद!

Read More

UP Elections 2022: सीएम योगी ने जबरन किया था रिटायर, अब सीएम चुनाव लड़ेंगे पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर

Uttar Pradesh Elections 2022: अमिताभ ठाकुर को योगी आदित्यनाथ ने जबरन रिटायर किया था. चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए अमिताभ ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल में तमाम ऐसे कार्य किए हैं, जिनके विरोध स्वरूप वह इस बार उनके खिलाफ चुनाव लडे़ंगे. अमिताभ का कहना है कि योगी आदित्यनाथ इस बार जहां से भी चुनाव लड़ेंगे वह उनके खिलाफ मैदान में जरूर उतरेंगे.

Read More

कानपुर में मुस्लिम से जबरन लगवाए गए ‘जय श्री राम’, फिर की पिटाई; 3 लोग गिरफ्तार

कानपुर के पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों में से एक अमन गुप्ता विश्व हिंदू परिषद से जुड़ा है. पुलिस के अनुसार गुप्ता के अलावा राजेश उर्फ जय और राहुल को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है और वे बर्रा इलाके के निवासी हैं.

Read More

खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं गंगा-यमुना, बाढ़ की चपेट में आए 24 जिलों के 1171 गांव

केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, भारी वर्षा के कारण गंगा, यमुना, शारदा, बेतवा तथा क्वानो नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. गंगा नदी कचला ब्रिज (बदायूं), फाफामऊ (प्रयागराज), प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर तथा बलिया में खतरे के निशान को पार कर गई है और बलिया को छोड़कर बाकी स्थानों पर इसका जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.

Read More

‘राजनीति का व्यापार’ करती है बीजेपी, आखिरकार ऐसा क्यों बोले अखिलेश

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसान समस्या, महिला उत्पीड़न और अपराध से जनता बुरी तरह त्रस्त है. बावजूद इसके भाजपा का झूठा प्रचार अभियान जारी है. उन्होंने कहाा कि जिनके राज में नौकरी के लिए युवाओं को हाथ जोड़ना पड़े, उनसे जनता अब हाथ जोड़ लेगी.

Read More

Basti News: नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसे कन्टेनर में पीछे से घुसी कार, 5 लोगों की मौत

Basti Road Accident: लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 (एनएच-28) पर एक होटल के पास खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसी. कार में सवार सात लोगों में से पांच की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, कार में सवार एक किशोरी को सुरक्षित निकाल लिया गया. घायल चालक की स्थिति चिन्ताजनक बताई जा रही है.

Read More

शराब की होम डिलीवरी से यूपी अभी दूर, HC ने खारिज की ऑनलाइन बिक्री की मांग वाली याचिका

Allahabad high court: यह जनहित याचिका शराब की होम डिलीवरी के लिए आवश्यक नीति बनाने के लिए दिशा-निर्देश देने की मांग करते हुए दाखिल की गई थी. याचिकाकर्ता की दलील थी कि कुछ राज्य सरकारों ने शराब की ऑनलाइन बिक्री और होम डिलीवरी की अनुमति देने के लिए अधिसूचना जारी की है.

Read More

राज्य में 1 सितंबर से खुलेंगे 6 से 8वीं कक्षा के स्कूल, बच्चों के भेजने से पहले जानिए गाइडलाइन

यूपी मैप नमो ऐप के जरिए 2022 के विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के मुद्दों पर नजर रखी जाएगी. साथ ही विधायकों के कामकाज पर भी फीडबैक लिया जाएगा. मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती रही है.

Read More

VIDEO: बुजुर्ग को मारा, खदेड़ा और जीप में डाल दिया…कन्नौज पुलिस का ‘कारनामा’

स्थानीय लोगों की मानें तो बुजुर्ग यहां पर टीका लगवाने आया था. भीड़ ज्यादा थी जिसके चलते हुए आगे चला गया बस यही पुलिसकर्मियों को ना गवारा हुआ और उस को पीट दिया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स पूछ रहे हैं कि ये कैसी पुलिस है.

Read More