साढ़े 4 साल पूरे होने पर सीएम योगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बताईं सरकार की उपल्ब्धियां

अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज साढ़े चार साल पूरे कर लिए. इन मौके पर सीएम योगी मीडिया से मुखातिब हुए. इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार के कार्यकाल की उपल्ब्धियां गिनाईं. जानिए योगी सरकार की बड़ी बातें…

1- सर्वांगीण विकास आज नए देश के नए उत्तर प्रदेश की पहचान है, प्रदेश के अंदर पारदर्शी भर्ती की प्रक्रिया को बढ़ाया गया, 4.5 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गईं: मुख्यमंत्री

2- हमारी सरकार ने चेहरा देख कर नौकरी नहीं दी, योग्यता के आधार पर चयन किया गया, पिछली सरकारों में पूरा खानदान भर्ती में वसूली के लिए निकल पड़ता था: मुख्यमंत्री

3- इन 4.5 वर्षों में एक भी दंगा प्रदेश के अंदर नहीं हुआ है, जबकि उससे पहले हर तीसरे व चौथे दिन एक दंगा होता था, आज माफियाओं से कब्जे वाली जमीन छुड़वाई जा रही है, अपराधी सलाखों के पीछे जा रहे हैं’ ।

4- देश और दुनिया का हर उद्योगपति आज उत्तर प्रदेश में निवेश करने को तैयार है। 3 लाख करोड़ से अधिक का निवेश उत्तर प्रदेश में हुआ है।

5-2007 से 2017 तक मात्र 95 हजार करोड़ रुपए का गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया था। हमारी 4.5 साल की सरकार में 1.44 लाख करोड़ रुपए का गन्ना मूल्य का रिकॉर्ड भुगतान किसानों को किया गया।

6- 66 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद सीधे किसानों से हमारी सरकार ने की है। पिछली सरकार में मात्र 6 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी, वह भी किसानों से नहीं आढ़तियों के माध्यम से ।

7- एक दर्जन से अधिक सिंचाई परियोजनाओं को सिर्फ बुंदेलखंड के अंदर पूरा किया गया, जहां पिछली सरकारें झांकने तक नहीं जाती थीं

8-  अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन हो या बरसाना में रंगोत्सव का आयोजन हो हमारी सरकार ने अपनी परंपरा से देश और दुनिया को परिचित कराया। हमारी सरकार में दशकों से लंबित आस्था के कंद्रों को सम्मान दिया जा रहा है ।

9- ‘पिछली सरकारों में गरीबों के पास उनके अपने राशन कार्ड नहीं थे, लेकिन आज हर गरीब के पास राशन कार्ड है और वह देश के अंदर कहीं भी राशन ले सकता है’

10-  1.41 करोड़ घरों को प्रदेश के अंदर नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिए गए। 1.67 करोड़ परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए: मुख्यमंत्री

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *