UPSSSC PET 2021: परीक्षा में ना करें ये गलती, होगा बड़ा नुकसान

अपना लखनऊ जॉब्स/एजुकेशन होमपेज स्लाइडर

UPSSSC PET Result 2021: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (UPSSSC PET 2021) का रिजल्ट सितम्बर माह के अंत तक जारी किए जाने की उम्मीद है. UPSSSC द्वारा भविष्य में निकाली जाने वाली ग्रुप सी भर्तियों में शामिल होने के लिए इस परीक्षा में पास होना अनिवार्य है. ताजा जानकारी के अनुसार आयोग ने इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. ऐसे में इस बात की प्रबल सम्भावना है कि आयोग जल्द ही परिणाम के तारीखों की घोषणा कर देगा.

गौरतलब है कि UPSSSC PET 2021 का आयोजन 24 अगस्त को कराया गया था. परीक्षा से जुड़ी एक अहम जानकारी नीचे साझा की जा रही है.

आयोग द्वारा आयोजित यूपी पीईटी में उम्मीदवारों से 100 प्रश्न पूछे गए थे. दरअसल परीक्षा में कई उम्मीदवारों ने सभी 100 प्रश्नों के उत्तर दिए हैं. जबकि उन्हें सभी प्रश्नों के सही उत्तर नहीं पता थे. ऐसे छात्रों को परिणामों में बड़ा नुकसान हो सकता है. जैसा की आयोग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग की जाएगी. जिसके तहत प्रति गलत उत्तर पर उम्मीदवारों के एक चौथाई अंक काटे जाएंगे. ऐसे में सभी प्रश्नों के उत्तर देने वाले उम्मीदवारों को इससे बड़ा नुकसान हो सकता है.

 

इसलिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि वे परीक्षाओं में केवल उन्हीं सवालों का जवाब दें, जिसका जवाब उन्हें आता हो और उसे लेकर वे पूरी तरह सुनिश्चित हों.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *