बुलंदशहर: यूपी के खुर्जा में एक शख्स COVID-19 पॉजिटिव पाया गया है. बुलंदशहर जिले में कोरोना का ये पहला मामला सामने आया है. इतना ही नहीं 4 और लोगों में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. इन बाकी लोगों में उस शख्स की पत्नी और 3 साले भी पॉजिटिव पाए गए हैं. कुल मिलाकर अब एक ही परिवार के 5 लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं. जिला प्रशासन को जैसे ही इस बात की खबर मिली को विभाग के हाथ पैर फूल गए. युवक को फिलहाल सीएचसी खुर्जा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है वहीं उसके परिवार के लोगों को इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन खुर्जा भेज गया है
कैसे आए कोरोना की चपेट में 5 लोग
दरअसल, गांव वीरखेड़ा का रहने वाला युवक नोएडा एक कंपनी में काम करता है. सीएमओ मेरठ के मुताबिक ये शख्स महाराष्ट्र अमरावती से ट्रेन के जरिए मेरठ आया यहां वो शादी समारोह में शामिल हुआ था. इतना ही नहीं इस शख्स ने मस्जिद मे नमाज भी पढ़ी. अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि, इसने और भी लोगों को संक्रमित किया होगा. स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन में करीब 50 रिश्तेदारों को आइसोलेट कर जांच शुरू कर दी है. इनमें से 35 लोगों को सुभारती अस्पताल तो वहीं 15 लोगों को लाला लाजपतराय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
घर से 3किमी तक कंटेन्मेंट घषित
कोरोना पॉजिटिव युवक के घर के तीन किलोमीटर के क्षेत्र को कंटेन्मेंट घोषित कर दिया गया है. बता दें कि, पूरे बुलंदशहर जिले में करीब 101 व्यक्ति होम क्वारंटाइन हैं लेकिन पॉजिटिव केस का ये पहला मामला है.
