बार-बार होते हैं कॉल ड्रॉप तो परेशान मत होइए, ऐसे करिए शिकायत दर्ज

लाइफस्टाइल/हेल्थ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्लीः कई दफा ऐसा होता है कि हमें एक ज़रूरी कॉल करनी होती है लेकिन नेटवर्क की वजह से कॉल का बार बार कटना बात पूरी नहीं होने देता. कभी कभी तो नेटवर्क फुल होने के बावजूद भी कॉल ड्रॉप की समस्या बरक़रार रहती है, जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. टेलीकॉम ऑपरेटर्स के ऑफिस में शिकायत दर्ज कराने से भी इस समस्या का कोई हल नहीं निकलता.

पर अब केंद्र सरकार ने इस समस्या का समाधान करने का एक अनोखा तरीका खोज निकाला है. अब आप इस परेशानी की सूचना सीधे सरकार को दे सकते हैं. इन समस्याओं के अंतर्गत सिर्फ कॉल ड्रॉप ही नहीं, बल्कि केबल या टीवी से जुड़ी दिक्कतें भी रिपोर्ट की जा सकती हैं. तो आइये जानें क्या है कॉल ड्रॉप को रिपोर्ट करने का तरीका और कैसे आपको मिल सकती है इस समस्या से निजात.

ये एप करें इंस्टॉल
इस समस्या को रिपोर्ट करने के लिए आपको TRAI यानि टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया का TRAI माय कॉल (TRAI MyCall) एप फ़ोन में डाउनलोड करना पड़ेगा. ये एक सरकारी एप है जिसका मकसद जनता को कनेक्शन में आ रही सभी दिक्कतों को दूर करना है. जिन शिकायतों को आप इसमें रिपोर्ट करेंगे, उनका आंकलन किया जाएगा और उस दिक्कत का जल्द से जल्द निपटारा करने की कोशिश की जायेगी.

फॉलो करें ये स्टेप्स
इस एप को फ़ोन में इंस्टॉल करते ही आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे. इनका पालन करने के बाद आपकी शिकायत सरकार तक पहुंच जाएगी.

1. एप को डाउनलोड करने के बाद इसे ओपन करें. एप आपसे कई चीज़ों की परमिशन मांगेगा. इन सभी चीज़ों को एक्सेस करने की इज़ाज़त दे दें.

2. अब जब आप इसमें कॉल करेंगे या कोई आपको कॉल करेगा, तो उसके डिसकनेक्ट होने के बाद एक पॉप-विंडो आपके सामने खुलेगा. इसमें आपको कॉल की क्वालिटी रेट करनी होगी.

3. यहां जैसा आपका कॉल के दौरान अनुभव हो उस हिसाब से कॉल को रेट कर दें. कॉल के समय क्या माहौल था, ये भी आपसे पूछा जाएगा, उसे भी सेलेक्ट कर दें.

4 . अगर कॉल ड्रॉप हुई है, तो कॉल ड्रॉप का बटन दबाएं.

5. इसके बाद अपना एक्सपीरियंस सबमिट कर दें. निश्चिंत रहें, आपकी ये समस्या सरकार तक पहुंच चुकी है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *