अखिलेश को अपर्णा ने दिया झटका, थामा चाचा शिवपाल का दामन

अन्य जिले

नई दिल्ली : मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा ने उत्तर प्रदेश की सियासी सरगर्मी तेज कर दी है . समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा के साथ एक कार्यक्रम में ना सिर्फ वो पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव के साथ मंच साझा करती नजर आईं बल्कि अपनी बातों से शिवपाल यादव की पार्टी से जुड़ने के भी संकेत दे दिये.

शिवपाल के साथ मंच पर मौजूद थी अपर्णा यादव
अपर्णा यादव राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में चाचा शिवपाल के साथ मंच पर मौजूद थी जहां से उन्होने सेक्यूलर मोर्चा और शिवपाल यादव की तारीफ की. खास बात ये है कि अपर्णा ने मंच से कहा कि वो चाहती हैं कि चाचा शिवपाल की पार्टी सेक्यूलर मोर्चा आगे बढ़े और आगामी चुनाव में वो उनके लिए प्रचार भी करेंगी.

यह भी पढ़ें : तो मुलायम सिंह ‘खिलाड़ी’ या ‘अंपायर’ ?

 

यह भी पढ़ें : शिवपाल पर मेहरबान हुई योगी सरकार, बंगले के बाद दिया ये खास तोहफा!

‘मैं चाहती हूं कि सेक्युलर मोर्चा आगे बढ़े
अपर्णा यादव ने कहा, ‘मैं चाहती हूं कि सेक्युलर मोर्चा आगे बढ़े. माननीय चाचा जी हमारे चहेते नेता हैं और नेताजी(मुलायम सिंह यादव) के बाद मैंने इन्हीं को सबसे ज्यादा माना है. मैं चाहती हूं कि सेक्युलर मोर्चा आगे बढे.’ अपर्णा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि चुनाव में अच्छे लोगों को चुनकर लाइए. वही किसानों के मसले पर भी यादव परिवार की छोटी बहू ने कहा, ‘आज भारत में किसान मर रहा है, जवान मर रहा है, अगर हमें अपने बेटों को ऐसे ही शहीद करना है तो इससे अच्छा है कि खड़ा करके उनको गोली मार दें ‘ .

यह भी पढ़ें : 12वीं पास नौकरी तलाश रहे युवाओं को यूपी सरकार दे रही है मौका, ऐसे करें आवेदन

जाहिर है कि अपर्णा का शिवपाल यादव के कार्यक्रम में आना और पार्टी के लिए अपील करना अखिलेश यादव के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है. मुलायम सिंह यादव के बाद अपर्णा को बुला भी बुला कर शिवपाल ने परिवार के अंदर के लोगों का रूझान अपनी ओर होने का इशारा दिया है. जिससे लोगों के बीच सेक्यूलर मोर्चा की साख बढ़े और पारिवारिक कलह के लिए अखिलेश यादव कसूरवार नजर आयें.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *