नई दिल्ली : प्रियंका-निक जोधपुर में शादी करने के बाद आज दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं. ये ग्रैंड रिसेप्शन ताज होटल में होने वाला है. प्रियंका-निक का ये रिसेप्शन काफी निजी होगा. जिसमें परिवार के अलावा कुछ खास दोस्तों और दिल्ली के नामी गिरामी लोग ही शामिल होंगे. वहीं प्रियंका के इस ग्रैंड रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर खास मेहमान पहुंच सकते हैं.
बताया जा रहा है कि शादी से पहले निक जोनास न्यूयॉर्क से सीधे दिल्ली पहुंचे थे. तब प्रियंका अपनी फिल्म की शूटिंग दिल्ली में ही कर रही थीं. जिसके चलते निक जोनास दिल्ली में रुके भी थे. इसी दौरान इस जोड़ी ने प्रधानमंत्री को रिसेप्शन में शामिल होने का न्यौता दिया. खबरों की मानें तो प्रियंका-निक दिल्ली के बाद दूसरा रिसेप्शन मुंबई में देंगे. जिसमें सभी बॉलीवुड के सितारे को इनविटेशन भेजा जाएगा. लेकिन मुंबई में रिसेप्शन किस दिन होगा इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है.
आपको बता दें कि जोधपुर एयरपोर्ट पर प्रियंका-निक को देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी. प्रियंका के साथ उनके जेठ-जेठानी जो और सोफी भी थे. इस दौरान प्रियंका सी ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आईं और उनकी मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथ में चूड़ा भी नजर आया. तो वहीं निक कैजुअल लुक में नजर आए. इसी के साथ दोनों ने फैंस को देखकर हाथ जोड़ सबका अभिवादन किया.
यह भी पढ़ें : भूत के बच्चे की मां बनना चाहती है ये लेडी, 20 भूतों के साथ कर चुकी है सेक्स
लेकिन आपको बता दें कि शादी के तुरंत बाद प्रियंका-निक मुसीबत में फंस गए हैं. जानवरों की देखभाल करने वाले संगठन पेटा ने प्रियंका-निक को शादी में जानवरों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. पेटा ने लिखा है कि ‘प्रिय प्रियंका-निक शादी में इस्तेमाल किए गए हाथी और घोड़े को लोग अब रिजेक्ट कर रहे हैं. शादी की शुभकामनाएं लेकिन हमें खेद है कि इन जानवरों के लिए आपकी शादी का दिन बहुत ही दुखदायी रहा होगा. पेटा ने यह पोस्ट अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर किया है.
जानकारी के लिए बता दें कि खबर है कि निक घोड़े की सवारी कर बारात लेकर पहुंचे थे. सोशल मीडिया पेटा के इस पोस्ट को भी समर्थन भी मिला रहा है. जिसमें एक वीडियो के साथ उसका ‘बैंड बाजा ब्रूटैलिटी’ रखा गया है.
