SPECIAL REPORT: बीजेपी शासन में ही क्यों बढ़ी मॉब लिचिंग, कहां से आती है भीड़, क्या कहता है कानून
मॉब लिंचिग की घटनाएं सुनने के बाद हर किसी के मन में ये सवाल आता ही होगा कि अचानक इतने सारे लोगों को एक जगह पर होने वाली घटना का पता कैसे चल जाता है? कैसे ये भीड़ एकत्र होकर लोगों को मौत के घाट उतार देती है? एक रिसर्च के दौरान पता चला है कि ये एक समाजिक मनौविज्ञान घटना है, जिसके लिए पहले लोगों को किसी विषय पर जबरदस्ती भड़काया और उकसाया जाता है और फिर उसके इस गुस्से का इस्तेमाल करके ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है. लोगों को धर्म के नाम पर, गौरक्षा के नाम पर, देशभक्ति के नाम पर भड़काया जाता है जिसके बाद ये लोग मॉब लिंचिंग भीड़ का हिस्सा बन जाते है. आजकल सोशल मीडिया इसमें अहम रोल निभाती नजर आ रही है. कई बार सोशल मीडिया के जरिए ये भीड़ एकत्र हो जाती है.
Read More