चुनाव से पहले बढ़ाई गई चुनावी खर्च सीमा, जानिए कितने रुपये खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी

Assembly Elections 2022: ये फैसला यूपी सहित 5 राज्यों के जल्द होने वाले चुनाव पर भी लागू होगा. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में उम्मीदवार अब बढ़ाई गई सीमा तक खर्च कर सकते हैं. पांच राज्यों में चुनाव होने हैं और आयोग अगले कुछ दिनों में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है.

Read More

UP Elections से पहले प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसरों का ट्रांसफर

आज जिन अफसरों का तबादला हुआ है उसमें नवदीप रिनवा मंडलायुक्त अयोध्या, उमेश प्रताप सिंह डीएम शाहजहांपुर, इंद्रविक्रम सिंह डीएम बलिया, अमृत त्रिपाठी डीएम आजमगढ़, अरुण कुमार डीएम मऊ, एमपी अग्रवाल मंडलायुक्त देवीपाटन, अदिति सिंह अपर आयुक्त वाणिज्य, राकेश मिश्रा डीएम अमेठी, हरि प्रताप शाही विशेष सचिव नियुक्ति , राजेश कुमार स्टाफ अफसर मुख्य सचिव बनाया गया है.

Read More

बांदा जिला पंचायत में हो रही अनियमिताओं को देख भड़के BSP प्रत्याशी धीरज राजपूत, सौंपा ज्ञापन

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: जिले के कार्यों और अपने चुनावी प्रचार के बारे में बातचीत करते हुए धीरज राजपूत ने कहा कि यह वक्त चुनाव का है और लोगों के पास मौका है अपनी मनमानी करने का. मैं हर हाल में चाहता हूं कि जिले के विकास पर प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान जाए और जो गलत आवंटन किए गए हैं,

Read More

UP Elections: पुलिस में महिलाओं की संख्या क्यों है कम, कब देंगे बराबर भागीदारी?

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: इसके साथ ही सुप्रिया ने कहा कि बरेली में ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ प्रोग्राम में घायल हुई लड़कियों पर बोलते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि आयोजनों में गलतियां हो जाती हैं. हर गलती से हम कुछ सीखते हैं. राजस्थान जब रेप होता है तो 26 दिन की सजा सुना दी जाती है.

Read More

अखिलेश के ‘सपने में श्री कृष्ण’ बयान पर सीएम योगी ने कसा तंज

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की पहली सुपर क्रिटिकल इकाई 660 मेगावॉट हरदुआगंज तापीय विस्तार परियोजना के लोकार्पण सहित ₹7,000 करोड़ से अधिक की सैकड़ों विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के मौके पर सीएम योगी ने स्थानीय जनता की मांग पर सांथा में नई चीनी मिल स्थापित कराने की घोषणा भी की.

Read More

UP Elections 2022: ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें डालने पर भड़कीं प्रियंका गांधी

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने एक ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मामले में दोषियों के खिलाफ एक्शन नहीं लेना केंद्र सरकार की महिला विरोधी विचारधारा को दर्शाता है. इससे […]

Read More

LIVE: मेरठ को पीएम मोदी ने दिया खेल विश्वविद्यालय का तोहफा, देखें वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेरठ को 700 करोड़ की लागत से बनने वाले खेल विश्वविद्यालय की सौगात देंगे. पीएम क्रांति के साथ-साथ खेलों को जोड़कर मेरठ और आसपास के जिलों को बड़ा संदेश देना चाहते हैं. पीएम ने यहां औघड़दानी की आराधना करने के बाद शहीदों को नमन किया. इसके बाद वह सलावा के लिए रवाना हुए. यहां पीएम ने खेल विश्वविद्यालय की नींव रखने से पहले खिलाड़ियों से संवाद किया.

Read More

UP Elections 2022: आज उन्नाव में गरजेंगे अखिलेश यादव

नए साल में यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. लेकिन इन सबके बीच कोरोना के बढ़ते खतरे ने चिंता में डाल दिया है. उसमें भी ओमिक्रॉन जैसे तेजी से संक्रमित करने वाले वेरिएंट ने भी डरा दिया है. इस नई मुसीबत के बीच आज से चुनाव आयोग की टीम यूपी दौरे पर जा रही है, जहां अधिकारी तैयारियों का जायजा लेंगे, साथ ही सभी दलों से बातचीत करेंगे.

Read More

69,000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण पर क्या बोले योगी आदित्यनाथ?

Lucknow Latest News in Hindi: 69 हजार शिक्षक भर्ती में अभ्यर्थी लम्बे समय से संघर्षरत हैं और डेढ़ साल से आंदोलनरत हैं. इनका आरोप है कि अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित 18598 सीटों में से 5844 सीटें सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को दे दी गई हैं. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी सरकार को इस मामले में पत्र भेजा है. ये अभ्यर्थी विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से मिल कर अपनी बात कहते आ रहे हैं.

Read More

हाईकोर्ट ने PM और चुनाव आयोग से कहा, टाल दें UP का चुनाव!

इलाहाबाद हाईकोर्ट (ALLAHABAD HIGH COURT)  ने देश के पीएम और चुनाव आयुक्त से अपील की है कि यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता को कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए चुनावी रैलियों पर रोक लगाई जाए. राजनीतिक दलों (Political Rally) को भीड़ इकट्ठा न करने दें. कोर्ट ने कहा कि राजनीतिक दलों से कहा जाए कि वह टीवी, न्यूज पेपर्स के माध्यम से ही चुनाव प्रचार करें.ऐसे हालात में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन संभव ही नहीं है.

Read More