नई दिल्ली/लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मानसून (Uttar Pradesh Monsoon) के पूरी तरह सक्रिय होने के साथ ही कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है. बारिश के बीच कई लोग वीकेंड पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं. ऐसे में मौसम का हाल जानना बेहद जरूरी है. भारतीय मौसम विभाग (Meteorological Department) ने आशंका जताई है कि आगामी तीन दिन तक राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग ने आज यानी 29 जुलाई को यूपी के अलीगढ़, कानपुर नगर, कानपुर देहात, मथुरा, फिरोजाबाद, हाथरस और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है. जबकि शाहजहांपुर और बहराइच के आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है. बारिश के हालातों को देखते हुए राज्य के ज्यादातर जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट (Yellow and Orange Alert) जारी किया है.
वीकेंड पर इन जिलों में बरसेंगे मेघा
इसके अलावा मौसम विभाग ने शुक्रवार यानी 30 जुलाई को आगरा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, प्रयागराज, प्रतापगढ़, हमीरपुर, जालौन, इटावा, फिरोजाबाद, औरैय्या और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. जबकि इस दौरान यूपी के महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, मथुरा, श्रावस्ती, बलरामपुर और आसपास के इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है.
