वेलेंटाइन डे पर चाहिए सच्चा प्यार, तो आज ही आजमा लीजिए ये टोटके

लाइफस्टाइल/हेल्थ होमपेज स्लाइडर

आज के समय में हर किसी को सच्चे प्यार की तलाश होती है, लेकिन किसी खुशनसीब इंसान को ही सच्चा प्यार मिलता है. कुछ लोग सच्चे प्यार को पाने के लिए तमाम तरह के उपाय, जादू- टोना, और ज्योतिष की सहायता भी लेते हैं. जिससे कि उनको सच्चा प्रेमी मिले और जीवन में सच्चे प्रेम की कमी पूरी हो सके.

7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होने वाली है. वेलेंटाइन डे के दौरान हर कोई सच्चे प्यार की तलाश में लगा रहता है, लेकिन मन में डर रहता है कि कहीं उनका पार्टनर जिसे वो पसंद करते हैं, उनके प्रमोजल को अस्वीकार न कर दे. अगर आप चाहते हैं कि आपका पार्टनर आपके प्यार को स्वीकार करे तो ये जादुई उपाय आपकी सहायता कर सकते हैं.

प्रातःकाल स्नान के बाद भगवान श्री कृष्ण के मंदिर में जाकर सच्चे मन से पूजा करने के बाद बांसुरी और पान पत्ते को मंदिर में रखें. इस विधि को करने से आपकी सच्चे प्यार की तलाश पूरी होगी.

सच्चे प्यार को पाने के लिए शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करें, इससे आपका पार्टनर आपके प्रपोजल को स्वीकार करेगा.

ध्य़ान दें वैलेंटाइन के अवसर पर कभी भूलकर भी अपने प्रेमी को कोई नुकीली या धारदार वस्तु उपहार के रूप में न दें. इस वैलेंटाइन पर लाल रंग का गुलाब देने से प्यार बढ़ेगा.

उंगली में पन्ना की उंगूठी धारण करने से आप अपने लवर का दिल जीत सकते हैं.

‘ऊँ क्लीं कृष्णाय गोपीजन वल्लभाय’ नाम का जप करने से प्रेमी और प्रेमिका के बीच प्यार बढ़ेगा, लड़ाई-झगड़े नहीं होंगे. अगर आपका प्यार कम हो रहा है, धीरे-धीरे दूरियां बढ़ रही हैं तो सूर्यास्त से पूर्व फूल सहित लौंग को सरसों के लेत में भिगो कर अपने सिर पर सात बार वार कर बिना किसी के टोके पीपल के पेड़ के नीचे छुपा दें. ऐसा करने से आपका प्यार हमेशा आपके पास रहेगा.

अगर आपको लगता है कि आपके प्रेमी या पति का प्यार आपके प्रति कम हो रहा है, तो शनिवार के दिन इलाइची को पीस कर बिना किसी को पता चले प्रेमी या पति को खिला दें, ऐसा केवल 3 शनिवार करने से फर्क दिखाई देगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *