आरोपी फौजी जीतू ने कुबूल की ये बात, बोला हां मैं…

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर: स्याना बवाल में इंस्पेक्टर सुबोध सिंह पर गोली चलाने और उनकी हत्या का आरोपी माना जा रहा फौजी जितेंद्र उर्फ जीतू 14 दिन की हिरासत में जेल भेज दिया गया है. शुरुआती पूछताछ में जीतू ने खुद के घटनास्थल पर होने की बात स्वीकार की है. इंस्पेक्टर की हत्या और गोली चलाने की बात से साफ इनकार किया है. वहीं पुलिस उसके खिलाफ सुबूत जुटा रही. पुलिस अभी जीतू से पूछताछ के लिए रिमांड मांगेगी.

बता दें कि, 3 दिसंबर को स्याना कोतवाली के गांव महाव में गोकशी के बाद हिंसा की लपटों ने पूरे इलाके को अपने आगोश में ले लिया था. जिसमें स्याना पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और चिंगरावठी गांव के युवक सुमितकी गोली लगने से जान चली गई थी. इस मामले में एसआई सुभाष चंद्र ने थाना कोतवाली में 27 नामजद और 50- 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. इन नामजदों में बजरंग दल का जिला संयोजक योगेश राज और जीतू फौजी निवासी गांव महाव भी शामिल है.

यह भी पढ़ें : Exit Poll: मझधार में MP, राजस्‍थान में कांग्रेस, छत्‍तीसगढ़ बनेगी त्रिशंकु विधानसभा

इस बवाल के बाद पुलिस ने फौजी जीतू को भी बलवे, हत्या, हत्या की कोशिश आदि धाराओं में नामजद आरोपी बनाया था. इतना ही नहीं घटना वाले दिन ही जीतू फौजी श्रीनगर स्थित अपनी कंपनी में शामिल होने के लिए निकल गया था. चार दिसंबर को उसने अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी. इसके बाद पुलिस को लगातार जानकारी मिल रही थी कि जीतू उर्फ फौजी के द्वारा फायरिंग की गई है. वहीं एक वीडियो में जीतू और इंस्पेक्टर के बीच बहस भी होती दिखाई दी गई है.

यह भी पढ़ें : तो क्या सुमित बजरंग दल छोड़कर फौज में जाने वाला था ?

इधर एसआईटी और पुलिस ने बीते दिनों सेना के अफसरों से संपर्क कर जीतू की गिरफ्तारी को कहा था. और अब शनिवार देर रात जीतू को सेना के अफसरों ने मेरठ लाकर एसआईटी के हवाले कर दिया. जिसके बाद उसे रविवार सुबह बुलंदशहर लाया गया. अदालत ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया हैं.

पुलिस इस मामले में जीतू की कस्टड़ी के लिए याचिका दाखिल करेगी. वहीं इससे पहले जीतू की मां ने कहा था कि, मेरा बेटा वहीं नहीं था अगर वो इसमें शामिल हुआ तो अपने हाथ सो गोली मार दूंगी. लेकिन आरोपी जीतू ने खुद के घटनास्थल पर होने की बात स्वीकर की हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *