नई दिल्ली : हर कोई ये चाहता है कि उनके शरीर से दिनभर अच्छी खुशबू आती रहे. इसके लिए कई सारे अच्छे-अच्छे और मंहगे परफ्यूम्स और इत्र का भी इस्तेमाल करते हैं. कई बार तो लोशन में भी परफ्यूम को मिलाकर लगाया जाता है. इसके अलावा कई सारे हैक्स हैं जिसके यूज करने से आपका फ्रेगरेंस बना रहता है और आपके शरीर से पूरे दिनभर अच्छी खुशबू आती रहेगी. लेकिन आपको बता दें कि इन सब बातों में सबसे अहम ये है कि परफ्यूम को लगाया कहां पर जाए. जी हां मतलब की शरीर के किन हिस्सों में हमें परफ्यूम लगानी चाहिए जहां से परफ्यूम आसानी से फैलता हो और पूरे दिन अच्छी स्मेल करता रहे.
इसलिए आज हम आपको सबसे पहले ये बताएंगे कि शरीर के किन-किन हिस्सों में परफ्यूम लगाना चाहिए. ताकि आपका परफ्यूम आपकी बॉडी पर लंबे समय तक टिका रहे और पूरे दिन आपकी बॉडी खुशबू मारती रहे.
यह भी पढ़ें : घर के वास्तु दोषों को ऐसे करिए दूर, मिलेगी शांति और परिवार के चेहरों पर मुस्कान
कोहनी के अंदर: बहुत से लोग अपनी कलाई पर परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन बता दें कि कलाई की जगह अगर इसे कोहनी के अंदर लगाया जाए तो फिर ये लंबे समय तक के लिए टिका रहेगा. ये शरीर का ऐसा हिस्सा है जो कि बहुत अधिक हीट को उत्पन्न करता है. साथ ही परफ्यूम को भी ज्यादा वक्त के लिए टिकाता है.
कान के पीछे : कान के पीछे के ऊपरी हिस्से पर परफ्यूम लगाने से ये अच्छी तरीके से डिफ्यूज होता है. इससे अधिक समय के लिए परफ्यूम हमारे शरीर पर टिका रहता है. जानकारी दे दें कि कान के पीछे का ये स्पॉट बहुत ही ऑइली होता है. जिस कारण परफ्यूम जल्दी नहीं उड़ता है और अधिक वक्त तक ऐसे ही बरकरार रहता है.
यह भी पढ़ें : तवायफ के कोठे से मिट्टी लाकर बनती है माता की प्रतिमा, तो वो भी हमारे समाज का हिस्सा ही हुई ना
बेली बटन में : बेली बटन नाभि को कहते हैं. नाभि शरीर का एक ऐसा हिस्सा होता है जहां से सबसे अधिक हीट निकलती है. इसके अलावा शरीर का ये हिस्सा परफ्यूम लगाने के लिए परफेक्त स्पॉट है. इसलिए अगली बार परफ्यूम लगाते समय बेली बटन में जरूर लगाएं.
घुटनों के पीछे: जैसे आप कोहनी अंदर परफ्यूम लगाएंगे ठीक उसी प्रकार परफ्यूम को घुटनों के पीछे भी लगाएं. क्योंकि ये हिस्सा भी बहुत ऑइली होता है. शरीर के इस हिस्से पर परफ्यूम लंबे समय तक टिका रहता है.
