मैनपुरी: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (MULAYAM SINGH) के निधन से खाली हुई मैनपुरी (MAINPURI) की सीट पर 5 दिसंबरको चुनाव होना है. ऐसे में तमाम नामों की चर्चा और कयासों के बीच, सपा मुखिया अखिलेश यादव (AKHILESH YADAV) ने मुलायम सिंह की सियासी विरासत संभालने के लिए जो संदेश दिया है वो थोड़ा सरप्राइज सरीखा है…दरअसल, नेताजी के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी सीट पर उनकी बहू डिंपल यादव (DIMPLE YADAV) उपचुनाव के मैदान में उतरेंगी…समाजवादी पार्टी ने उनके नाम की अधिकारिक घोषणा भी कर दी है…।
ये नाम थे रेस में…
धर्मेंद्र यादव और तेज प्रताप (TEJ PRATAP) के नाम की चर्चा यहां सबसे तेज थी…लेकिन डिंपल यादव के नाम का ऐलान करके अखिलेश यादव ने मैनपुरी के रण में थोड़ा ट्वीस्ट ला दिया है…हालांकि, नाम के ऐलान से पहले अखिलेश यादव ने जातिगत समीकरणों को साधने की कड़ी में पूर्व मंत्री आलोक शाक्य को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी…वहीं डिंपल यादव को टिकट मिलने के बाद तेज प्रताप यादव ने कहा कि, मैनपुरी में सपा उम्मीदवार रिकॉर्ड वोटों से जीतेगी।
क्या हैं जातिगत समीकरण
मैनपुरी लोकसभा सीट पर करीब सवा 4 लाख यादव, करीब तीन लाख शाक्य, ठाकुर दो लाख और दलित दो लाख, इनमें से 1.20 लाख जाटव, 1 लाख लोधी, ब्राह्मण मतदाताओं भी करीब एक लाख है. तो वहीं 70 हजार वैश्य और एक लाख मुस्लिम मतदाता हैं…।
बीजेपी से कौन, शिवपाल क्यों मौन?
मैनपुरी के रण में अब सभी की नजरें बीजेपी पर जमी हैं…क्योंकि, बीजेपी अभी अपने पत्ते नहीं खोल रही है…बीजेपी की ओर से जहां प्रेम सिंह शाक्य, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, विधायक ममतेश शाक्य सरीखे नाम सामने आ रहे हैं…तो वहीं अपर्णा यादव (APARNA YADAV) और शिवपाल यादव (SHIVPAL YADAV) को लेकर भी तमाम कयास लग रहे हैं..शिवपाल यादव ने मीडिया से कहा कि, वो अभी एक दो दिन में अपने पत्ते खोलेंगे. वही अपर्णा यादव ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (BHUENDRA CHAUDHARY) से मुलाकात भी की, इससे पहले उनकी अमित शाह (AMIT SHAM) से भी मिलने की खबर है ।
विरासत के लिए बड़ी बहू बनाम छोटी बहू
मैनपुरी के जरिए सैफई परिवार की तीन पीढ़ियां संसद पहुंच चुकी हैं…अब मुलायम सिंह के निधन के बाद उनकी सियासी विरासत पर घमासान है…समाजवादी पार्टी (SAMAJWADI PARTY) ने तो डिंपल यादव को टिकट देकर मैदान की घोषणा कर दी. अब अपर्णा यादव को लेकर सबके अपने-अपने कयास है. इस सबके बीच सवाल ये है कि,…क्या मुलायम सिंह की विरासत के लिए बड़ी बहू बनाम छोटी बहू होगा मैनपुरी (MAINPURI) में मुकाबला…?
