1- दिल्ली- बीजेपी मुख्यालय में चली अहम बैठक, मोदी सरकार के 8 साल होने की तैयारियों पर चर्चा, अध्यक्ष जेपी नड्डा,गृह मंत्री अमित शाह रहे मौजूद, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी मौजूद, सभी केंद्रीय मंत्री भी बैठक में रहे मौजूद, लोकसभा प्रवास योजना का खाका किया गया तय, केंद्रीय मंत्री 144 लोकसभा सीटों पर करेंगे प्रवास, केंद्र सरकार की उपलब्धियों की देंगे जानकारी, हर मंत्री एक लोकसभा सीट में 3 दिनों करेंगे प्रवास।
2-दिल्ली: लोकसभा,विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का एलान, चुनाव आयोग ने उपचुनाव तारीखों का किया एलान, आजमगढ़, रामपुर लोकसभा सीट पर है उपचुनाव, 23 जून को मतदान,26 जून को आएंगे नतीजे, लोकसभा की 4 सीटों पर होना है उपचुनाव, विधानसभा की 6 सीटों पर होना है उपचुनाव।
3- दिल्ली: यासीन मलिक को अधिकतम उम्रकैद की सजा, NIA कोर्ट ने 2 मामलों में उम्रकैद की सजा सुनाई, 120B में 10 साल की सजा,10 हजार का जुर्माना, 121 में उम्रकैद की सजा, 10 हजार का जुर्माना, 121A में 10 साल की सजा, 10 हज़ार का जुर्माना, UAPA की धारा में 5 साल की सजा,5 हजार जुर्माना, UAPA की धारा 15 में 10 साल,10 हजार जुर्माना, UAPA की धारा 17 में उम्रकैद,10 लाख का जुर्माना, UAPA की धारा 18 में 10 साल,10 हज़ार का जुर्माना, UAPA की धारा 38 और 39 में 5 साल की सजा।
4- लखनऊ: आम आदमी पार्टी ने 26 जिलों में बनाए जिलाध्यक्ष, यूपी प्रभारी संजय सिंह ने जिलाध्यक्षों की घोषणा की, रोहित श्रीवास्तव लखनऊ के जिलाध्यक्ष बनाए गए, कानपुर में उमेश यादव, लखीमपुर खीरी में वलीम खान, बाराबंकी में धर्मवीर और गाजियाबाद में सचिन शर्मा, राजेन्द्र कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर के जिलाध्यक्ष बने।
5- लखनऊ: कासगंज से 3 शातिरों को STF ने किया अरेस्ट, अभिषेक, पुनीत, संदीप को STF ने किया अरेस्ट, उर्वी फाउन्डेशन बनाकर लोगों से की थी ठगी, फर्जी वैकेंसी निकालकर 200 लोगों को ठगा था, गोमतीनगर में ऑफिस खोलकर किया था फर्जीवाड़ा।
6- लखनऊ: एएसपी बलिया विजय त्रिपाठी निलंबित हुए, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक से किया संबद्ध, ADG प्रशासन पीसी मीना ने की कार्रवाई।
7- कानपुर: आरटीआई एक्टिविस्ट के ऊपर हमला, एक्टिविस्ट की मां और पत्नी पर भी हमला, सांसद सत्यदेव पचौरी के प्रतिनिधि पर भी हमला, हमले में सांसद प्रतिनिधि को आई गंभीर चोट, अवैध निर्माण को लेकर की गई थी शिकायत, काकादेव थाना क्षेत्र के नवीन नगर का मामला।
8- UP बोर्ड रिजल्ट पर बड़ा बदलाव, ईमेल पर भी भेजे जाएंगे हाई स्कूल और इंटर परीक्षा परिणाम, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और छूटे परीक्षार्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं के आयोजन बाद अब यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की तैयारियां की जा रही हैं। इस बीच परिषद द्वारा विभिन्न जनपदों में कक्षा 10 और कक्षा 12 के 47 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं की ईमेल आइडी बनाये जाने की प्रक्रिया चलाई जा रही है। स्कूलों को उनके पंजीकृत छात्रों की ईमेल आइडी बनाने और इसे यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर अपलोड किए जाने के निर्देश दिए गए हैं
9- मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड का बड़ा एलान, ज्ञानवापी मस्जिद के लिए लड़ेगा कानूनी लड़ाई, ज्ञानवापी मस्जिद की हिफाजत के लिए मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड आफ इंडिया कानूनी लड़ाई लड़ेगा। बोर्ड ने एक बैठक के दौरान यह निर्णय लिया है। बैठक में कहा गया कि इबादतगाहों की हिफाजत के लिए कानूनी कदम उठाया जाएगा। साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की साजिश के खिलाफ इबादतगाह बचाओ बेदारी तहरीक भी पूरे देश में चलाश जाएगा। बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद यूसुफ अजीजी की अध्यक्षता में बैठक की गई।बैठक में प्लेसेज आफ वारशिप एक्ट पर चर्चा हुई
10- लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट बृहस्पतिवार को वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना सुबह 11 बजे विधानसभा में पेश करेंगे। बजट में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में जनता से किए गए वादों को निभाने पर जोर होगा। वित्त वर्ष 2022-23 के बजट का आकार 6.10 लाख करोड़ रुपये पार करने की संभावना है। यह अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा। पिछला बजट 5,50,270.78 करोड़ रुपये का था। सुरेश खन्ना ने बुधवार को बजट को अंतिम रूप दे दिया। सदन में पेश किए जाने से पहले बजट को कैबिनेट की बैठक में पास कराया जाएगा
