जिन्ना के बाद यूपी की सियासत में चंद्रगुप्त की ‘एंट्री’, ओवैसी बोले- हिंदुत्व फर्जी इतिहास की फैक्ट्री

UP Assembly Elections 2022: असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया, ‘हिंदुत्व एक फर्जी इतिहास की फैक्ट्री है. चंद्रगुप्त और एलेक्जेंडर तो कभी लड़े ही नहीं थे. उनके बीच कोई जंग नहीं थी. ‘किसी का यह कहना ही बताता है कि हमें अच्छे एजुकेशन सिस्टम की जरूरत क्यों है. अच्छे स्कूलों के अभाव में बाबा लोग अपने मन से कुछ भी तथ्य बना देते हैं और परोस देते हैं. बाबा शिक्षा को महत्व नहीं देते और ये उनके बयानों में दिखता है.’

Read More

UP Election: बुलंदशहर में गरजी प्रियंका गांधी, कहा- किसी से नहीं करेंगे गठबंधन, अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस केवल विकास नहीं लाई, भाईचारा भी बढ़ाया है. एक बार फिर करो या मरो का समय आ गया है. उन्होंने कहा कि आम लोगों का दर्द है कि हमें मंहगाई से मारा जा रहा है. इंसान की पहचान नहीं, केवल वोटबैंक की पहचान है. 70 साल लगे पेट्रोल को 70 रुपये तक आने में, लेकिन 7 सालों में पेट्रोल 100 पर पहुंच गया.

Read More

बुलंदशहर में आम लोगों से मिलेंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस का नया गढ़ बनाने की है तैयारी?

UP Assembly Elections 2022: अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के नेतृत्व में न सिर्फ़ आम जनता के मुद्दों को पुरज़ोर तरीक़े से उठा कर सरकार की जवाबदेही तय की.

Read More

CMYogi in Azamgarh:बदल सकता है आजमगढ़ का नाम,सीएम योगी ने जनसभा में कहा ‘आर्यमगढ़’

UP Elections 2022: योगी आदित्यनाथ ने कहा, प्रधानमंत्री जी देश को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के रूप में दुनिया के सामने प्रस्तुत करने में सफल हुए हैं.पिछले 07 वर्षों में आपने भारतवर्ष की इस बदलती हुई तस्वीर को देखा होगा.इससे पहले केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जनपद आजमगढ़ में ₹108 करोड़ की लागत से बनने वाले ‘राज्य विश्वविद्यालय’ का शिलान्यास किया.

Read More

अल्ताफ का घर बना राजनीतिक अखाड़ा! लोग पूछ रहे बड़े नेता कहां हैं?

सबसे पहले समाजवादी (SAMAJWADIPARTY) पार्टी का 5 लोगों का डेलिगेशन मृतक के परिवार से मिला और उन्हें सांत्वना दी थी.सहावर नगर पंचायत चेयरमैन जाहिदा सुल्ताना ने मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये सहायता राशि भी दी. इसी सिलसिले में बाद में समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद भी वहां पहुंचे. फहद ने कहा  कि, अल्ताफ का परिवार CBI जांच चाहता है तो सरकार सीबीआई जांच क्यों नहीं करा रही. सरकार को CBI जांच करानी चाहिए.

Read More

Gang Rape Case: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति समेत 3 को उम्रकैद की सजा

इससे पहले कोर्ट ने गायत्री प्रजापति समेत अन्य आरोपियों को मौखिक साक्ष्य देने का अवसर 2 नवंबर को खत्म कर दिया था. पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति की तरफ से मंगलवार को ही मामले में अर्जी लगाकर मुकदमे की तारीख आगे बढ़ाए जाने की मांग की गई थी. इसमें कहा गया था कि इस मुकदमे को किसी दूसरे राज्य में ट्रांसफर करने की मांग को लेकर उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दाखिल की गई है.

Read More

UP Elections 2022: योगी आदित्यनाथ कहां से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, दिया जवाब

CM Yogi Adityanath Reaction on Elections 2022: मुख्यमंत्री शुक्रवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर में मीडियाकर्मियों के साथ मुलाकात में अनौपचारिक बातचीत के दौरान एक सवाल का जवाब दे रहे थे. जवाब के क्रम में उन्होंने कहा कि, ‘मैं तो हमेशा चुनाव लड़ा हूं.’ सीएम योगी ने साढ़े चार साल के अपने कार्यकाल में प्रदेश में आए सकारात्मक बदलावों की विस्तार से चर्चा की.

Read More

Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दामों में दिवाली के बाद राहत, 100 रुपये से भी कम हुआ दाम

आप अपने घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीज़ल का भाव जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजेंगे. शहर कोड आपको इंडियन ऑयल (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा. मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल और डीज़ल का ताजा भाव भेज दिया जाएगा.

Read More

Zika virus: दीवाली के बाद भी कानपुर में जीका वायरस का प्रकोप जारी, 30 और लोग पाए गए संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग ने चकेरी क्षेत्र के जीका प्रभावित मोहल्ले हरजेंदर नगर, एयरफोर्स परिसर, पोखरपुर, लालकुर्ती, मोतीनगर, अशरफाबाद, आदर्शनगर आदि से सैंपल भेजे थे. सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि 30 व्यक्तियों की रिपोर्ट जीका पॉजिटिव आई है. इनमें 10 महिलाएं हैं.

Read More

UP Post Circle Recruitment 2021: 10वीं और 12वीं पास के लिए नौकरियां, आज है आवेदन की आखिरी तारीख

इन पदों के लिए अभ्यर्थी डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट आज यानी 5 नवंबर है. बता दें कि कुल 46 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्तियां स्पोर्ट्स कोटे के तहत निकाली गई हैं. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है.

Read More