अलीगढ़ : संवेदनशील क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद को होली त्योहार के मद्देनजर काले रंग के तिरपाल से ढक दिया गया है. ऐसा करने पर एसपी अभिषेक ने कहा कि स्थानीय प्रतिनिधि से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है.
एहतिहातन के लिए किया उपाय
उन्होंने आगे कहा कि हमने कई एहतिहातन उपाय किए हैं. इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स और स्थानीय पुलिस गश्त करेंगे और क्षेत्र के घरों की छत पर ड्रोन नजर रख रहे हैं. होली समारोह के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त बल तैनात किए गए
100 से ज्यादा लोगों को लिया गया हिरासत में
वहीं, होली पर सुरक्षा को लेकर मेरठ जिले में प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं. अराजक तत्व होली के त्योहार पर माहौल खराब न कर पाएं इसलिए पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों को शहर और देहात से हिरासत में लिया है. कुछ लोगों से अवैध तमंचा और अवैध शराब बरामद हुई.
