जिम जाकर बॉडी को फिट रखने की हो गई है आदत, तो आज ही बरत लें यह सावधानियां

लाइफस्टाइल/हेल्थ होमपेज स्लाइडर

जिम जाकर बॉडी को फिट रखना आज के लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा बन चुका है. खुद को फिट रखने के लिए ज्यातर लोग जिम का ही रुख करते हैं और घंटों पसीना बहाते रहे हैं लेकिन क्या आपको बता है कि अगर एक्सरसाइज के वक्त थोड़ा भी ध्यान हटा या कुछ गलत हुआ तो ये आपके लिए घातक भी हो सकता है इतना ही नहीं ज्यादा मसल्स बनाने और जल्दबाजी के चक्कर में खुद को मौत के मुहं में ढकेल सकते हैं. गलत मशीन का इस्तेमाल और गलत तरीका आपको जोखिम से भर सकता है. तो आइए आज बात करते हैं कि आखिर किस तरह से इस जोखिम को टाला जा सकता है और कौन सी जरूरी बातों को फॉलो करना चाहिए.

एक ऐसा देश जहां शादी के बाद आप 3 दिन तक टॉयलेट का यूज नहीं कर सकते…

जिम जाने की शुरुआत से पहले चेकअप करना न भूलें
जिम जाने से पहले हेल्थ का स्टेट्स जान लें. ये बेहद जरूरी है जिससे कि आप जान पाएं कि जिम में किस तरह की एक्सरसाइज करें. ऐसा इस वजह से क्योंकि आजकल डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत लोगों को रहती है. डायबिटीज के मरीजों को इंटेंस वर्कआउट करने पर सांस उखड़ने का डर होता है. इसके अलावा हार्ट अटैक का भी खतरा बना रहता है. तो अच्छा यही होगा कि आप जिम जॉइन करने से पहले डॉक्टर से मेडिकल चेकअप जरूर करवाएं और अपनी मेडिकल कंडीशन के हिसाब से एक्सरसाइज करें.

सपोटर लगाना भी है जरूरी
जिम में कई ऐसी एक्सरसाइज हैं
जो बिना सोपटर के नहीं किया जा सकता लेकिन आप फिर भी ऐसे एक्सरसाइज बिना सपोटर के करते हैं तो सतर्क हो जाएं. ये आपके लिए घातक हो सकता है. वहीं कुछ एक्सरसाइज में हेल्प की जरुरत पड़ती है तो जरूर ऐसे एक्सरसाइज को दूसरे की मदद से ही करें.

वॉर्मअप जरूर करें
जिम में जाकर सीधा एक्सरसाइज न करें. किसी भी एक्सरसाइज से पहले वार्मअप जरूर करें. सीधे एक्सरसाइज शुरू करने से चोटिल होने की संभावना ज्यादा रहती है. वार्मअप करने से बॉडी इनएक्टिव जोन से निकलकर एक्टिव हो जाता है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *